एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ में शुरू हुई भद्रवाह की पवित्र कैलाश यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद भद्रवाह में तीन दिवसीय कैलाश यात्रा शुरू हुई. छड़ी मुबारक रवाना होकर 21 को कैलाश कुंड पहुंचेगी. सुरक्षा पुख्ता है और इस बार सीमित यात्री शामिल होंगे.

जम्मू-कश्मीर राज्य के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा के दौरान हुए विनाशकारी बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटना के ठीक एक सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह क्षेत्र में तीन दिवसीय वार्षिक पवित्र कैलाश यात्रा धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ शुरू हो गई है.

65 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई है, और 70 से ज़्यादा अभी भी लापता हैं, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है. कैलाश यात्रा की छड़ी मुबारक भगवान वासुकी नाग की स्तुति के बीच प्राचीन वासुकी नाग मंदिर, गाथा, भद्रवाह से कैलाश कुंड के लिए रवाना हुई.

22 अगस्त को भद्रवाह के लिए वापसी यात्रा शुरू 

यात्रा भद्रवाह कस्बे से गुजरी, जहां जिला विकास आयुक्त (DDC) अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल, विधायक दलीप सिंह परिहार, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता, ADC अनिल कुमार ठाकुर, ADC भद्रवाह सुनील कुमार भूत्याल, ASP विनोद शर्मा, BDA के CEO जोगिंदर सिंह, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष, अन्य तहसील अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों को गर्मजोशी से विदाई दी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हयान (नाल्थी) में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 21 अगस्त 2025 को अपने पवित्र गंतव्य पर पहुंचेगी, जहां भक्त कैलाश डल के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे. धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यात्रा 22 अगस्त 2025 को भद्रवाह के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी.

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यापक प्रबंध

स्थानीय प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त दवाओं के साथ चिकित्सा दलों की तैनाती, पेयजल, जनरेटर आधारित बिजली, जलाऊ लकड़ी, तीर्थयात्रियों के लिए टेंट और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यापक प्रबंध किए हैं.

इस साल हाल ही में बादल फटने की घटनाओं और क्षेत्र में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, एहतियात के तौर पर केवल सीमित यात्रियों को ही यात्रा में भाग लेने की अनुमति दी गई है. बता दें, बादल फटने के बाद जब चसोटी में अचानक बाढ़ आई तब उस समय वहां भारी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री माजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget