एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, वक्फ कानून पर हंगामा

J&K Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर तीखा विवाद छिड़ा, जहां 3 विधायकों ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. उनका आरोप है कि स्पीकर ने उनकी राय व्यक्त करने से रोका.

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ (Waqf) कानून को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कश्मीर घाटी से 3 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर (Abdul Rahim Rather) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. इन विधायकों का आरोप है कि स्पीकर ने वक्फ बिल पर उनकी राय व्यक्त करने में बाधा डाली है.

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद गनी लोन, कुपवाड़ा से मीर मोहम्मद फैयाज और त्राल से विधायक रफीक अहमद ने विधानसभा सचिव को एक पन्ने का अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है. प्रस्ताव में लिखा गया है, “हमने माननीय अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. वे वक्फ बिल के खिलाफ हमारी राय व्यक्त करने में बाधा बन गए हैं."

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य है, और अगर विधायकों ने इस कानून के खिलाफ मजबूत संदेश नहीं दिया, तो इतिहास उन्हें अपमानित करेगा.

सज्जाद लोन का नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना
इस मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा भी देखने को मिला. पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कांफ्रेंस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जहां एक ओर उनके विधायक वक्फ कानून पर बहस की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला केंद्र सरकार के एक मंत्री के साथ ट्यूलिप गार्डन में चहल-कदमी कर रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सज्जाद लोन ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका एक साथ नहीं निभा सकती. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी इस कानून पर बहस चाहती है और स्पीकर नहीं मान रहे, तो उन्हें खुद स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए और एक ऐसा अध्यक्ष चुनना चाहिए जो सभी को बोलने का मौका दे.

इस घटनाक्रम के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है, और आने वाले दिनों में इस पर सियासत और तेज़ हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
Jammu Kashmir: पाकिस्तान के नार्को-टेरर नेटवर्क पर NCB का बड़ा प्रहार, पुंछ में 25 करोड़ की हेरोइन जब्त
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान के नार्को-टेरर नेटवर्क पर NCB का बड़ा प्रहार, पुंछ में 25 करोड़ की हेरोइन जब्त

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget