एक्सप्लोरर

'जो चुनाव छह साल पहले होना था, वह अब...', महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने क्या कुछ कहा?

Jammu Kashmir Election 2024: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि यहां एलजी प्रशासन का व्यवहार बहुत खराब है. वो पूर्वाग्रह से भरे हैं और बीजेपी का पक्ष लेते हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों के नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने केंद्र शासित प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाने की मांग की है. उन्होंने एलजी प्रशासन पर भी पूर्वाग्रह से भरे होने का आरोप लगाया.

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "हमारी चिंता यह है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं. चुनाव की तारीख की घोषणा से ठीक पहले एलजी सरकार द्वारा लगभग 150-200 तबादले अचानक और मनमाने ढंग से किए गए.''

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''यहां एलजी प्रशासन का व्यवहार बहुत खराब है. वो पूर्वाग्रह से भरे हैं. वो भाजपा का पक्ष लेते हैं. आप सभी जानते हैं कि वे यहां अन्य दलों के साथ कितने शत्रुतापूर्ण रहे हैं. डीजी राजनीतिक बयान जारी कर रहे थे जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं. चुनाव  किसी राजनीतिक दल के पक्ष में नहीं होना चाहिए.''

पीडीपी नेता ने कहा, ''आज ECI ने घोषणा की है कि कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में चुनाव होंगे. पीडीपी इस कदम का स्वागत करती है, लेकिन हमारे पास कुछ सवाल हैं. जो चुनाव छह साल पहले होना था, वह अब हो रहा है. इसमें इतना समय क्यों लगा?''

उन्होंने आगे कहा, सभी लोग ये जानते हैं कि यहां जबसे आर्टिकल 370 हटा है, जम्मू-कश्मीर के सभी वर्गों के लोग पीड़ित हैं. ऊपर से लाकर लोगों को हमारे ऊपर बैठाए हैं, जो अलग फंक्शन कर रहे हैं. उनकी यहां कोई राजनीतिक जवाबदेही नहीं है. अब हमलोग इस बात से खुश हैं कि अब इलेक्टेड सरकार आएगी.

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने आगे कहा, ''लेकिन हम वो रियासत हैं, जिनका अपना स्पेशल स्टेटस, अपना झंडा और संविधान था. वहां से यूटी तक का सफर हमलोगों को कमजोर करने के लिए किया गया. हमारा ये मानना है कि जिस स्टेट का अपना स्पेशल स्टेटस था, उससे आपने हर एक चीज छीनकर आप ये जताना चाह रहे हैं कि आप हमपर अहसान कर रहे हैं. आप हमपर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं.'' 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा ऐलान, 'उमर अब्दुल्ला नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Embed widget