एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election 2024: जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद की पार्टी करेगी खेल? विधानसभा चुनाव को लेकर किया ये ऐलान

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा. इस जम्मू कश्मीर के सियासी रण में अवामी इत्तेहाद पार्टी किस्मत आजमाने का फैसला किया है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में हालिया दिनों विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दल की सरगर्मियां बढ़ गई हैं. प्रदेश में लगभग 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सियासी दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. 

हालांकि पिछले बार यहां पर विधानसभा चुनाव एक राज्य के रुप में हुआ, लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के रुप चुनाव होंगे.इस बार जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) ने भी चुनावी रण में उतरने का फैसला किया है. अवामी इत्तेहाद पार्टी के इस ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है. सियासी गलियारों में हार जीत को लेकर अटकलें तेज हो गई है.

एआईपी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, इंजीनियर राशिद के अगुवाई वाली अवामी इत्तेहाद पार्टी ने जम्मू कश्मीर के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसका ऐलान करते हुए एआईपी के महासचिव प्रिंस परवेज ने कहा कि पहली बार हम जम्मू कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
 
एआईपी के महासचिव प्रिंस परवेज ने कहा, "हमारा लक्ष्य पारंपरिक राजनीति के खिलाफ बदलाव के इस लहर में बड़ी जीत हासिल करना है." उन्होंने दावा किया कि "हमारे अलावा (एआईपी) जम्मू कश्मीर के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है." हालिया लोकसभा चुनाव में जीत बारामूला सीट से इंजीनियर राशिद के जीत दर्ज करने के बाद एआईपी पुर्नगठन की तरफ बढ़ रही है.

9 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल
इससे पहले अवामी इत्तेहाद पार्टी ने गुरुवार (22 अगस्त) को जम्मू कश्मीर की 9 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के ऐलान किया था. एआईपी की तरफ से जारी पहली सूची में पंपोर, त्राल, पुलवामा, शोपियां जैनापोरा, डीएच पोरा कुलगाम, देवसर कुलगाम, दूरू अनंतनाग, अनंतनाग वेस्ट और अनंतनाग विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया.

उमर अब्दुल्ला को हराकर चौंकाया
वर्तमान में एआईपी के मुखिया इंजीनियर अब्दुल राशिद तिहाड़ जेल में यूएपीए के तहत बंद हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को बारामूला सीट से हराकर कर चौंका दिया.

इंजीनियर राशिद ने लोकसभा चुनाव 4 लाख 72 हजार वोट हासिल किया था, जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला महज 2 लाख 68 हजार वोट ही हासिल कर पाए थे.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच BJP की दूसरी लिस्ट, एक सीट पर उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget