एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने की फायरिंग, खाई में गिरने से 10 की मौत

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी में सड़क दुर्घटना की खबर है. यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है. घटना में जनहानि की आशंका जताई जा रही है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई. यह बस रियासी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों (Terror Attack) ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि यह बस जिले के शिवखोड़ी की ओऱ जा रही थी तभी रास्ते में हमले के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है. 

उधर, रियासी के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विशेष महाजन घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि बस के खाई में  गिरने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने बस पर गोलीबारी कर दी. यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पोनी इलाके के तेरीयथ गांव में बस पर हमला हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत कार्य़ शुरू किया गया और बचाव के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीम तुरंत भेजी गई.

बस पर आतंकियों ने चलाई थी गोली

घटना से जुरा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें सड़क से कई फुट नीचे यह बस गिरी है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. खाई में गिरने के बाद उसमें सवार तीर्थयात्री उससे निकलकर  बड़े-बड़े पत्थरों पर गिर गए. मृतकों में महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल हैं.  रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया, ''आतंकियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया जिसमें 9 की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए हैं.''

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट 3.0 में जम्मू कश्मीर से जितेंद्र सिंह ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget