एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: गैंगस्टरों का 'हथियार सप्लायर' निकला बिहार का छात्र! पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बीटेक छात्र कैफ अहमद को अवैध हथियार सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार से हथियार लाकर जम्मू और सांबा के गैंगस्टरों को बेचता था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिहार के एक छात्र को अवैध हथियार और गोलियां सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है. छात्र का नाम कैफ अहमद है, जो कि बिहार के सिवान जिले का निवासी है और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. ये गिरफ्तारी सोमवार (4 अगस्त) को की गई. 

पुलिस के मुताबिक, वह जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय गैंगस्टरों को अवैध हथियार और गोलियां सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी है. यह गिरफ्तारी साल 2023 फरवरी में मीरां साहिब क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग केस की जांच के दौरान हुई है.

फरार चल रहा था कैफ अहमद- पुलिस 

पुलिस जांच में सामने आया कि फरवरी 2023 को हुई इस फायरिंग में शामिल एक आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ गोरु जट्ट की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कैफ अहमद का नाम सामने आया. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि गोरु जट्ट फरार हो गया था. पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर उसे पकड़ने में सफलता पाई और उससे एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए.

बिहार से अवैध हथियार लाकर जम्मू में बेचता था- पुलिस

पुलिस का कहना है कि कैफ अहमद बिहार से अवैध हथियार लाकर जम्मू के गैंगस्टरों को बेचता था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मीरां साहिब थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जयपाल शर्मा और सब-इंस्पेक्टर अजय सिंह जम्वाल के नेतृत्व में की गई जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया.

पुलिस के अनुसार यह मामला केवल एक छात्र के अपराध में शामिल होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र में फैलते गैंगस्टर नेटवर्क और उनके पास पहुंच रहे हथियारों की गंभीरता का संकेत भी मिलता है. जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget