एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: घने कोहरे के बीच श्रीनगर में हवाई सेवा बाधित, घाटी में खराब मौसम के चलते 10 उड़ानें रद्द

Kashmir Weather Update: श्रीनगर में हवई अड्डे पर खराब मौसम के चलते 10 उड़ानों को रद्द किया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया श्रीनगर में  कम विजिबिलिटी के चलते यह फैसला लिया है. 

Kashmir Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर और बर्फबारी की वजह से घाटी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से रविवार को 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह-सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर थी, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी को देखते हुए सभी एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानों का समय सुबह 10 बजे के बाद का निर्धारित किया. अधिकारी ने बताया कि विजिबिलिटी में मामूली सुधार के कारण अब तक 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. घने कोहरे के कारण शनिवार को भी हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित रहा था.

याद रहे कि घाटी में खराब मौसम की वजह से पहले भी हवाई सेवा प्रभावित थी. इसके अलावा शनिवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में खराब मौसम और कम विजिबिलटी के चलते हादसे की खबर भी सामने आई. इस दौरान सेना के 4 जवान शहीद हो गए.  

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

गौरतलब है कि कश्मीर में कई जगहों पर फिलहाल तापमान माइनस में है. खासकर घाटी के उन इलाकों में जहां बर्फाबारी हो रही है. पर्यटक भी कश्मीर के मौसम का लुत्फ ले रहे हैं. हालांकि कुछ जगहों पर सड़कें जाम हो चुकी हैं. जिसकी वजह से सैकड़ों गाड़ियों में पर्यटकों के फंसे होने की खबर मिली.

उधर, मौसम विभाग ने कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक रविवार देर रात या सोमवार सुबह तक कश्मीर और चिनाब घाटी के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. 

ये भी पढ़ें: कश्मीर: सोनमर्ग में पहाड़ बर्फ से ढके, पर्यटकों को कर रहे आकर्षित, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget