एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: बारामूला ग्रेनेड हमले में लश्कर के पांच सदस्य गिरफ्तार, शराब की दुकान को बनाया था निशाना

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला में हुए ग्रेनेड हमले को 48 घंटे के अंदर सुझलाने का दावा किया और इस सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया.

Baramulla News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला में शराब की एक दुकान पर हुए ग्रेनेड हमले को 48 घंटे के अंदर गुरुवार को सुझलाने का दावा किया और इस सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुर्का पहने एक आतंकवादी ने बारामूला के दीवान बाग इलाके में हाल में खुली एक शराब की दुकान पर 17 मई को ग्रेनेड फेंका था, इसके बाद वह बाइक पर इंतजार कर रहे साथी के संग मौके से भाग गया.

एक घायल ने तोड़ा दम
प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेनेड से किए गए हमले में चार लोग जख्मी हो गए थे, जिन्हें पुलिस और सेना के जवानों ने बारामूला स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. बाद में एक घायल दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को नाज़ुक हालत में एसकेआईएमएस में स्थानांतरित किया गया हैं जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है. जांच के दौरान, पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर विभिन्न सबूतों का मूल्यांकन किया जिस दौरान कई अहम सुराग मिले.

J&K News: आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की पत्नी को दी गई सरकारी नौकरी, 5 लाख की आर्थियक सहायता भी मिली

सीसीटीवी कैमरों से हासिल की गई है फुटेज
प्रवक्ता ने बताया, " आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की गई जिसकी मदद से वारदात से पहले और बाद का घटनाओं के क्रम को फिर से तैयार किया गया. इसके आधार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. सख्ती से पूछताछ करने पर कामयाबी मिली और इसके आधार पर लश्कर-ए-तैयबा के कथित 'फॉल्कन स्क्वाड' के चार आतंकवादियों और उनके एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया.आगे की जांच और गिरफ्तार आतंकवादियों की निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई और कई चीज़ों की बरामदगी की गई जिसमें आतंकी हमले में इस्तेमाल की गई बाइक भी शामिल है."

पिछले साल हुआ था बारामूला शहर में हमला
प्रवक्ता ने बताया कि शराब की दुकान पर हमला करने से कुछ दिन पहले ही इन आतंकवादियों को हथियारों और विस्फोटकों की खेप मिली थी. पूछताछ में पता चला है कि यही समूह विभिन्न आतंकी कृत्यों में शामिल रहा है. इसी समूह ने पिछले साल बारामूला शहर में ग्रेनेड हमले किए थे और बारामूला के आसपास कई स्थानों पर गोलीबारी की थी और प्रतिबंधित हथियारों एवं विस्फोटकों की तस्करी में भी शामिल है.

यह भी पढ़ें-

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में अगले कई दिनों तक होगी बारिश, पारा गिरेगा और गर्मी में भी आएगी कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget