एक्सप्लोरर

CM उमर अब्दुल्ला के सीजफायर वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- 'जब दो देश की सेनाएं...'

India Pakistan Ceasefire: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब युद्ध होता है तो लोग बेघर हो जाते हैं, अपनी जान गंवा देते हैं, बच्चे मारे जाते हैं, बच्चे अनाथ हो जाते हैं, इसलिए जंग किसी चीज का हल नहीं है.

India Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) को सीजफायर करने का फैसला किया गया. हालांकि रात में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर करने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह कोई युद्ध विराम नहीं है. श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट ने अभी अभी गोलीबारी शुरू की है. वहीं अब इस पर महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की पोस्ट पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "युद्धविराम में समय लगता है. जब दो देशों की सेनाएं आमने-सामने होती हैं तो तनाव कम होने में समय लगता है. थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. हमें ऐसे लोगों में नहीं बदलना चाहिए जो हमेशा युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहते हैं."

 

उन्होंने आगे कहा, "जब युद्ध होता है, तो लोग अपना घर खो देते हैं, अपनी जान गंवा देते हैं, बच्चे मारे जाते हैं, वे अनाथ हो जाते हैं और अस्पताल भर जाते हैं. इसलिए, युद्ध किसी भी चीज का समाधान नहीं है. मुझे लगता है कि हमें धैर्य रखना चाहिए."

पड़ोसियों संग अच्छे संबंध बनाए भारत- मुफ्ती
इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान समझौते पर कहा, "मुझे उम्मीद है कि संघर्ष विराम को स्थायी बनाया जाएगा ताकि लोग अपने घरों में वापस जा सकें. हमारा देश बहुत बड़ा देश है, इसकी अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी है, इसे बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए, भारत सरकार को खुद पहल करनी चाहिए और राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और देखना चाहिए कि पाकिस्तान के साथ क्या मुद्दा है. पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए."

इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत किया था. उन्होंने कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम बहाली के बारे में भारत सरकार के प्रवक्ता द्वारा की गई घोषणा का तहे दिल से स्वागत करता हूं." उन्होंने आगे कहा, "देर आए दुरुस्त आए, लेकिन यदि यह संघर्ष विराम दो या तीन दिन पहले हो जाता, तो शायद जो रक्तपात हमने देखा और जो बहुमूल्य जानें हमने गंवाईं, वे सुरक्षित होतीं."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget