एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: गुलाम नबी आजाद की DPAP को फिर झटका, दो दिन पहले टिकट पाने वाले उम्मीदवार ने दिया इस्तीफा

Jammu Kashmir Election 2024: DPAP के ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी भट्ट पालपुरी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. चार उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन वापस ले चुके हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election: गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) को बड़ा झटका लगा है. ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी भट्ट पालपुरी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पालपुरी ने पद छोड़ने का कारण स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पार्टी प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद द्वारा सक्रिय प्रचार की कमी को बताया है. बता दें कि गुलाम नबी भट्ट पालपुरी को 2 दिन पहले ही DPAP पार्टी की तरफ से ईदगाह सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था.

DPAP के 4 प्रत्याशियों ने भी नामांकन लिए वापस
बता दें कि DPAP चीफ गुलाम नबी आजाद पहले ही ऐलान कर चुके है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वे चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे. ऐसे में दो प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे वो नाम वापस ले सकते है. गुलाम नबी आजाद के इस ऐलान के बाद चार प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदरवाल से फातिमा बेगम, भदरवाह सीट से मोहम्मद असलम गोनी,  रामबन से गिरधारी लाल भाउ और बनिहाल से आसिफ अहमद खांडे ने अपना नामांकन वापस लिया है. भदरवाह सीट पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का अब कोई उम्मीदवार नहीं है. जबकि ये गुलाम नबी आजाद का गृह क्षेत्र है.

नामांकन वापस लेने के बाद आसिफ अहमद खांडे की प्रतिक्रिया भी आई. उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद साहब स्टार कैम्पेनर हैं लेकिन वो बीमारी की वजह से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं. हमारा चुनाव क्षेत्र पहाड़ी इलाके में है जहां आजाद साहब प्रचार के लिए नहीं आ सकते, ऐसे में हमने नामांकन वापस लेने का फैसला किया है.

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने उतारे थे 13 प्रत्याशी
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की तरफ से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए थे. जिसमें से चार प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन वापस ले चुके है. वहीं अब ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी भट्ट पालपुरी ने तो पार्टी की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन सतर्क, ADGP ने जम्मू में की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महबूबा मुफ्ती की बढ़ीं मुश्किलें, तिरंगे के अपमान में शिकायत दर्ज
महबूबा मुफ्ती की बढ़ीं मुश्किलें, तिरंगे के अपमान में शिकायत दर्ज
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
महबूबा मुफ्ती के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget