एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने लिया बड़ा फैसला, पूरा किया बजट में किया गया वादा

Free Bus Service For Women In Jammu Kashmir: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महिलाएं जेकेआरटीसी की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (1 अप्रैल) को महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की शुरूआत की. मुख्यमंत्री ने एसकेआईसीसी से महिलाओं के लिए शून्य-टिकट यात्रा पहल की शुरुआत की. एक सरकारी प्रवक्ता ने इस फैसले को लैंगिक-समावेशी गतिशीलता की दिशा में एक मील का पत्थर करार दिया.

मंत्री सकीना इटू और सतीश शर्मा रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री सकीना इटू और सतीश शर्मा भी उपस्थित थे. सीएम अब्दुल्ला ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की आधिकारिक रूप से शुरुआत करने से पहले स्कूल के छात्राओं के लिए शून्य-टिकट यात्रा का उद्घाटन किया, जिससे युवा छात्राओं के लिए सुलभ और सुरक्षित परिवहन के प्रति केंद्र शासित प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया.

बजट में किया गया था फ्री बस का ऐलान

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा पेश किए गए बजट की एक प्रमुख घोषणा है. अब महिलाएं केंद्र शासित प्रदेश की स्मार्ट सिटी ई-बसों और जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में साहसिक कदम- सीएम

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यह पहल महज एक कल्याणकारी उपाय नहीं है बल्कि महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक साहसिक कदम है.

जम्मू कश्मीर को विकास का एक मॉडल बनाना- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा, ‘‘आज से जम्मू-कश्मीर की महिलाएं सभी स्मार्ट सिटी और एसआरटीसी (राज्य सड़क परिवहन निगम) बसों में मुफ्त में यात्रा करेंगी. यह केवल सामर्थ्य के बारे में नहीं है; यह पहुंच, सुरक्षा और ऐसा वातावरण बनाने के बारे में है जहां महिलाएं स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सशक्त महसूस करें.हमारा लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को समावेशी विकास का एक मॉडल बनाना है, जहां आवागमन की बाधाओं के कारण कोई भी महिला पीछे न रहे.’’ अब्दुल्ला ने यह उम्मीद जताई की इस निर्णय से महिलाओं के लिए यात्रा आसान और आरामदायक हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget