एक्सप्लोरर

Fatehpur Maqbara: यूपी के फतेहपुर मकबरे में तोड़फोड़ पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, 'इस तरह की हरकत भारत...'

Fatehpur Maqbara News: फतेहपुर में सूफी मकबरे पर हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे नफरत फैलाने और देश की एकता तोड़ने की साजिश बताया. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सूफी मकबरे की तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को कमजोर करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने की साजिश बताया. अब्दुल्ला ने साफ कहा कि इस तरह की हरकत भारत की मूल भावना पर हमला है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

क्या है मामला?

सोमवार को फतेहपुर जिले में स्थित एक सूफी मकबरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कुछ हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने दावा किया कि यह स्थल असल में मंदिर है और वहां उन्हें पूजा करने का अधिकार है. इसी दौरान माहौल गरमा गया और तोड़फोड़ की घटना सामने आई.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शांति भंग करने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सूफी दरगाहें हमारी साझा विरासत- फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि किसी भी धर्म की जगह का अपमान गलत है, लेकिन सूफी दरगाह को निशाना बनाना और भी दुखद है. उन्होंने कहा कि सूफी दरगाहें और मकबरे वो जगहें हैं, जहां हर धर्म और जाति के लोग आते हैं. ये हमारी पुरानी साझी संस्कृति और विरासत की निशानी हैं.

सरकार से कड़े एक्शन लेने की मांग

अब्दुल्ला ने यूपी सरकार और केंद्र से मांग की कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, उनके साथ नरमी नहीं होनी चाहिए.

समाज से एकजुट होने की अपील

फारूक अब्दुल्ला ने सभी धार्मिक और सामुदायिक नेताओं से कहा कि वो मिलकर ऐसे कामों का विरोध करें और लोगों के बीच मोहब्बत और आपसी भरोसा बढ़ाने का काम करें.

उन्होंने कहा कि भारत की ताकत इसकी विविधता में है. हमें नफरत के खिलाफ खड़ा होना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी हमारे देश की आत्मा को चोट न पहुंचा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget