एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘इस्लामाबाद को…’

India Pakistan Ceasefire: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुश्मनी को खत्म करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि भरोसा कायम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) के ऐलान का स्वागत किया. शनिवार (10 मई) को शाम पांच बजे से दोनों देशों के बीच फायरिंग और सैन्य कार्रवाई न करने पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि भरोसे की खाई पाटने की असली जिम्मेदारी इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पर है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के बॉर्डर पर आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं का समाधान निकालना होगा. 

दुश्मनी खत्म करना बहुत जरूरी- फारूक अब्दुल्ला

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक बयान में फारूक अब्दुल्ला ने जोर किया कि दुश्मनी को खत्म करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर के एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर के पास रहने वालों लोगों पर हुआ है. उन्होंने सीजफायर का समर्थन करते हुए कि मौजूदा हालात का लोगों और उनकी संपत्ति पर गहरा असर पड़ा है. 

'यह कदम लोगों की पीड़ा को कम करेगा'

फारूक अब्दु्लला ने कहा, "एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय के पास रहने वाले हमारे लोग दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालात का सबसे अधिक खामियाजा भुगतते आए हैं. यह कदम हमारे लोगों की पीड़ा को काफी हद तक कम करेगा, जो अब तक इस संघर्ष की चपेट में थे."

'हमारी पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी दोस्ती की पक्षधर रही है. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि भरोसे को बहाल करने की प्राथमिक जिम्मेदारी पाकिस्तान की है.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि शनिवार (10 मई) को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने साढ़े तीन बजे भारत के डीजीएमओ से फोन पर बातचीत की. इस दौरान चर्चा हुई और सहमति बनी की दोनों तरफ से फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोक दिया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरे तरीके से सीजफायर का ऐलान किया है. उन्होंने दोनों देशों को इसके लिए बधाई भी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget