एक्सप्लोरर

NC चीफ फारूक अब्दुल्ला का बयान, 'हर जगह मुसलमान पिट रहा है, क्योंकि हम...'

Farooq Abdullah News: श्रीनगर के दरगाह हजरतबल में जुमे की नमाज के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज हर जगह टकराव है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू-कशअमीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार (12 सितंबर) को कहा कि हर जगह मुसलमान पिट रहे हैं क्योंकि हम अल्लाह से दूर हैं. श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करें और जम्मू-कश्मीर की आवाम को इस मुश्किल से निकाले. हिंदुस्तान पर अल्लाह रहम करें और भाईचारा बना रहे. हिंदू और मुसलमानों की दोस्ती कायम रहे.

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "हर जगह टकराव है. गाजा में देखिए क्या हाल है. हर जगह मुसलमान पिट रहा है क्योंकि हम अल्लाह से दूर हैं. जब तक हम अल्लाह की तरफ वापस नहीं जाएंगे और बईमानी और चोरी नहीं छोड़ देंगे तब तक अल्लाह हमें माफ करने वाला नहीं है." 

सुर्खियों में क्यों आया हजरबल दरगाह?

जिस हजरतबल दरगाह में फारूक अब्दुल्ला पहुंचे थे वो कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आया था. दरअसल,  हज़रतबल दरगाह पर जीर्णोद्धार के दौरान अशोक चिह्न वाली मार्बल लगा दी गई है. बाद में इसे भीड़ ने तोड़ दिया. इसके बाद जम्मू कश्मीर में इस मामले ने तूल पकड़ लिया. हजरतबल दरगाह को जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है, जो उनकी आस्था और पहचान का प्रतीक है.

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा था?

इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं. महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि हजरतबल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची. माफी मांगने और वक्फ बोर्ड और उसकी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, उन्होंने इस घटना पर अपना गुस्सा जताने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया.

बीजेपी सांसद ने भी दी थी प्रतिक्रिया

श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ चिन्ह को तोड़े जाने की घटना पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जानी चाहिए.

Input By : IANS/PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget