एक्सप्लोरर

'गलतफहमी में है अमेरिका', ईरान पर फारूक अब्दुल्ला बोले- 'अपनी गर्दन कटवा देंगे लेकिन...'

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर कहा कि ईरान अमेरिका के हवाई हमलों से डरेगा नहीं. वे करबला की घटना को याद रखते हैं और अपनी गर्दन कटा लेंगे पर झुकेंगे नहीं.

Farooq Abdullah on Israel Iran War: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है. फारूक अब्दुल्ला ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर कहा , "अगर उन्हें लगता है कि ईरान हथियार छोड़ देगा, तो वे गलतफहमी में हैं. ईरान करबला को याद रखता है और यह समझता है कि यह दूसरा करबला है. वे अपनी गर्दनें कटवा देंगे, लेकिन गर्दनें झुकाएंगे नहीं."

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "वे वहां (ईरान में) एक शासन परिवर्तन चाहते हैं. क्या शासन परिवर्तन के बाद चीजें बेहतर होंगी? अमेरिका और इजरायल का लंबे समय से यह मानना ​​है कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि ईरान अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़ देगा, तो वे गलतफहमी में हैं."

'मुस्लिम देशों की चुप्पी से निराश हूं'
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इजरायल पर हमला हुआ, लेकिन दुनिया के सभी मुस्लिम देशों ने चुप्पी साध रखी है. वह चुपचाप बैठे तमाशा देख रहे हैं. इस बात से निराश हूं. आज ईरान की ऐसी हालत हो रही है, कल बाकी देशों की हो सकती है. अमेरिका किसी भी देश को तबाह कर सकता है. अगर आज मुस्लिम देश जागे नहीं तो अपनी बारी का इंतजार करें. 

'डोनाल्ड ट्रंप तीसरा विश्व युद्ध करवाना चाहते हैं'- फारूक अब्दुल्ला
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान-इजरायल युद्ध में दिलचस्पी ले रहे हैं. जिससे उम्मीद कर सकते थे कि दखल देकर युद्ध रुकवाएगा, वह खुद ही हमले कर रहा है. यह अमेरिका की दूसरी जंग है. वह पहले ही रूस से लड़ रहा है. इसका मतलब अमेरिकी तीसरे विश्व युद्ध की ओर जा रहा है. 

एनसी प्रमुख से जब यह सवाल किया गया कि भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि तेल सबके यहां उन्हीं के यहां से आता है. जब वह बंद हो जाएगा तो हमारी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान झेलना पड़ेगा. यह बात मत भूलिए- हमारे पास बहुत पैसा है. पैसा हर वक्त नहीं रहता.

'डोनाल्ड ट्रंप पता नहीं क्या खेल रहे हैं'
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "क्या पता अब क्या होगा? कुछ कह नहीं सकते. ट्रंप ने अभी पाकिस्तान के फील्ड मार्शन आसिम मुनीर को खाने पर बुलाया था. उन्हें परेड में मेहमान बनाया था. मुझे नहीं पता वह कौन से खेल खेल रहे हैं. एक तरफ से हिन्दुस्तान को भी हाथ में रखा है, दूसरी तरफ से पाकिस्तान को भी. क्या पता वह क्या करना चाहता है?"

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget