एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah: 'यह देश और उसके संविधान की...', इंडिया गठबंधन पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान 

Farooq Abdullah Accident: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यहां के लोगों में जो नफरत पैदा हुई है, उसे खत्म करने के लिए यह गठबंधन बहुत जरूरी है. यह संविधान की रक्षा करेगा.

Farooq Abdullah On INDIA Alliance: दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा अलग-अलग लड़ने से देश की राजनीति में पिछले कुछ समय से इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मकसद बहुत व्यापक है. गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित नहीं था. यह आगे भी जारी रहेगा. 

उन्होंने INDIA गठबंधन पर कहा, "यह गठबंधन सिर्फ चुनाव के लिए नहीं था. गठबंधन देश और उसके संविधान की रक्षा के लिए था. यहां के लोगों में जो नफरत पैदा हुई है, उसे खत्म करने के लिए यह गठबंधन बहुत जरूरी है. साथ ही यह संविधान की रक्षा करेगा. इस देश को एकजुट रखने की कोशिश करेगा." 

जानें- अजमेर दरगाह विवाद पर क्या कहा?

एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने राजस्थान के अजमेर दरगाह और मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर मसले पर फैसले का हवाला देते हुए कहा, "अहम यह है नहीं कि मंदिर है या नहीं है. एक वास्तविकता यह है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के मसले लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, इसलिए अदालत ने कहा कि इस स्थान को राम मंदिर को दे रहे हैं." 

'कुछ लोग नफरत फैलाना चाहते हैं'

अब अजमेर की दरगाह का मामला भी विवाद के बाद हाई कोर्ट के पास विचाराधीन है. मुझे उम्मीद है कि हाई कोर्ट के जज इस मसले को कानून के नजरिए से देखेंगे. इसके आगे उन्होंने कहा कि देश में ऐसे लोग हैं जो नफरत फैलाना चाहते हैं. 

फारूक अब्दुल्ला ने धारा-370 के मुद्दे पर कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार उसे फिर से बहाल करना चाहती है. आजादी के 75 साल बाद केंद्र सरकार ने इसे हटाया है. वहीं, पीएम मोदी के कार्यकाल पर फारूक अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने हमसे जो वादे किए थे, वह उन्होंने पूरे किए. जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए. वहां किसी प्रकार की रीपोलिंग नहीं हुई.

आतंकवाद के आरोपी के पिता की मौत, HC ने नहीं दी राहत, अंतरिम जमानत की याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल
गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget