एक्सप्लोरर

'मैंने कभी भी भरोसा...', जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले सांसद इंजीनियर राशिद

Jammu Kashmir Election 2024: अवामी इत्तेहाद पार्टी के सांसद राशिद इंजीनियर ने कहा कि हमारे लिए सरकार बनाना बड़ी बात नहीं है, मेरे लिए कश्मीर की जनता की आवाज उठाना बड़ी बात है.

Jammu Kashmir Exit Poll Result 2024: जम्मू-कश्मीर के लिए एग्जिट पोल के आंकड़ों पर अवामी इत्तेहाद पार्टी के सांसद इंजीनियर राशिद ने कहा कि हर किसी को एग्जिट पोल करने की आजादी है. मैंने कभी एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमें 8 अक्टूबर का इंतजार करना चाहिए. 

राशिद इंजीनियर ने ये भी कहा, ''मेरे दरवाजे किसी के लिए बंद नहीं हैं. हमारी पार्टी मजबूत स्थिति में होगी. हमारे लिए सरकार बनाना बड़ी बात नहीं है, मेरे लिए कश्मीर की जनता की आवाज उठाना बड़ी बात है. उमर अब्दुल्ला के खानदान ने हमेशा से जम्मू कश्मीर के लोगों को धोखा दिया है.''

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में अनुमान लगाया गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलेगी. हालांकि बीजेपी को केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने की उम्मीद है. इंडिया टुडे-सी वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेस और कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच सकता है.

इस एग्जिट पोल के मुताबिक NC-कांग्रेस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि बीजेपी के हिस्से में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को 6 से 8 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि NC-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 20-25 सीट मिल सकती हैं. इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने की सभावना जताई गई है. 

8 अक्टूबर को मतगणना

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये डाले गए वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चरणबद्ध तरीके से चुनाव हुए थे. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए एक मजबूत त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें:

BJP या कांग्रेस-NC गठबंधन, सीटें फंसी तो किसे समर्थन देंगी महबूबा मुफ्ती? साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget