एक्सप्लोरर

Bhaderwah Curfew: भद्रवाह में जुमे की नमाज के बाद कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील, मस्जिदों के भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती

Jammu-Kashmir News: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा टिप्पणी के बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तनाव का माहौल पैदा हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने वहां नौ जून को कर्फ्यू लगा दिया था.

Curfew Relaxed In Bhaderwah: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए अतिरिक्त बलों की मौजूदगी के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण जिले से संपन्न हो गई. जिसके बाद जिले के भद्रवाह कस्बे में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई. पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी. नुपुर के समर्थन में स्थानीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध के बीच भद्रवाह में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था. जिसके चलते नौ जून को कस्बे में कर्फ्यू लागू किया गया था.

 Jammu Kashmir News: तेल की कमी की अफवाह, कश्मीर में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार, हाथापाई तक हुई

कर्फ्यू में दी गई ढील 

अधिकारियों ने बताया कि जुमे की नमाज के कुछ ही देर बात अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई. कर्फ्यू में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो बार ढील दी गई थी. इस दौरान शांति रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस एवं असैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह हालात का जायजा लिया था. जुमे की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए कोई ढील न देते हुए शहर में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया.

तीन प्राथमिकियां दर्ज

स्थानीय पुलिस थाने में तीन प्राथमिकियां दर्ज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहां नौ अन्य को हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह में कई स्थानों पर छापेमारी के बावजूद एक आरोपी फरार है और उसके घर के बाहर उसकी तलाश किए जाने संबंधी नोटिस चिपकाया गया है.

सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

अंजुमन-ए-इस्लामिया ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है. धर्मिक समूह के एक पदाधिकारी ने कहा, अभी तक केवल एक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है. अन्य समुदायों के उन लोगों को छोड़ दिया गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों को भड़काया है.

शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में भी जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर प्रदर्शन नहीं होने देने के निर्देश के साथ मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पैगंबर की टिप्पणी के खिलाफ पिछले एक हफ्ते में गुर्जर नगर, तालाब खटिकन और बठिंडी सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखा गया.

यह भी पढ़ें- 
Watch: उधमपुर के घर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget