एक्सप्लोरर

वंदे भारत में सफर करने के बाद CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'ट्रेन बड़ी शानदार है लेकिन...'

Omar Abdullah News: वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद उन्होंने कहा कि ट्रेन बड़ी शानदार है. लेकिन अगले एक महीने तक टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार (19 जून) को वंदे भारत ट्रेन में श्रीनगर से कटरा तक का सफर किया. यात्रा का अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि सफर बड़ा अच्छा रहा. ट्रेन बड़ी शानदार है. इन दिनों श्रीनगर से जम्मू या जम्मू से श्रीनगर जल्दी आना हो काम के लिए तो इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है. 

'डिमांड इतनी है कि...'

सीएम अब्दुल्ला ने आगे कहा, "टूरिज्म पर जरूर इसका असर पड़ेगा. लेकिन डिमांड इतनी है कि शायद मैं सुन रहा हूं कि अगले एक महीने तक इस ट्रेन में टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. अब रेल मंत्री अश्विनी जी से बात करके देखें कि अगर हम इस ट्रैन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा सकें...अब डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ इंतजाम करने होंगे."

अमरनाथ यात्रा को लेकर क्या कहा?

मीडिया ने अमरनाथ यात्रा को लेकर भी सीएम उमर अब्दुल्ला ने सवाल किए. इस पर उन्होंने कहा, "आज मैंने जम्मू में गर्मियों को लेकर जो हालात हैं उसका जायजा लिया. उसमें खासकर अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम के हवाले से मैंने अरेंजमेंट्स के बारे में पूछा. जो भी इंतजाम किए जाने चाहिए, उनकी तैयारी पूरी हो गई है." मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, "अब हम यात्रियों को इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी यात्रा आरामदायक रहे."

ईरान से छात्रों की वापसी पर भी बोले

ईरान से कश्मीर के छात्रों को वापस लाए जाने पर सीएम ने कहा, "ये हमारी जिम्मेदारी है. हमारे बच्चे वहां तालीम हासिल करने के लिए गए. अब हालात बिगड़ गए हैं और उनके मां-बाप जाहिर सी बात है कि परेशान होंगे. उनकी जगह मैं होता तो मैं भी परेशान होता. बच्चे भी वहां से निकलना चाहते थे. कुछ दिन पहले मैंने फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर साहब से बात की और हमने एक प्लान तैयार किया. इस प्लान के तहत इन बच्चों को लाया जा रहा है."

सीएम ने बताया कि वहां कोई एयरपोर्ट खुला हुआ नहीं है. बंदरगाह सारे बंद हैं. इनको ओवरलैंड अर्मेनिया से निकालने का प्रोगाम है. आज करीब 300-400 वहां से निकल रहे हैं. एक-एक करके हम इनको जल्दी से निकाल लेंगे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget