एक्सप्लोरर

CM उमर अब्दुल्ला का फैसला, बडगाम विधानसभा सीट से छोड़ी विधायकी

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी. प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि उन्होंने बडगाम सीट छोड़ दी है.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल दो सीटों से चुनाव जीता था. अब उन्होंने बडगाम सीट खाली करने का फैसला किया है. नियम के मुताबिक, कोई जनप्रतिनिधि एक सीट का प्रतिनिधित्व कर सकता है. प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुट ने सोमवार को सदन को सीएम अब्दुल्ला के फैसले की जानकारी दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने सोमवार (21 अक्टूबर) को सदन में घोषणा की है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट खाली कर दी है और गांदरबल निर्वाचन क्षेत्र बरकरार रखा है. 

NC के विधायक अजाज जान ने क्या कहा?

सीएम उमर अब्दुल्ला की ओर से गांदरबल विधानसभा सीट बरकरार रखने पर पुंछ से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अजाज जान ने कहा, "सबसे पहले जम्मू-कश्मीर की आवाम को मुबारकबाद देता हूं कि जिन मुश्किलात को वो सामना पिछले 10 सालों से कर रहे हैं, मैं लोगों को यकीन दिलाता हूं कि उनकी सारी मुश्किलों को हल निकलेगा. एनसी के मैनिफेस्टो पर हम खरे उतरेंगे. सीएम अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट से अपना नाम वापस ले लिया है."

अब्दुल्ला परिवार का गढ़ है गांदरबल सीट!

जम्मू-कश्मीर गांदरबल सीट को अब्दुल्ला परिवार का गढ़ माना जाता है. 54 वर्षीय अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2009 से 2014 तक गांदरबल से विधायक थे. 95 सदस्यीय सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ताकत घटकर 41 हो गई है, लेकिन पार्टी को अभी भी 6 कांग्रेस विधायक, 5 निर्दलीय, आम आदमी पार्टी (AAP) और सीपीआई (एम) के एक-एक विधायक के समर्थन से बहुमत प्राप्त है.''

बता दें कि साल 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में यह पहली चुनी हुई सरकार बनी है और उमर अब्दुल्ला इस केंद्र शासित प्रदेश के पहले सीएम बने हैं.

जम्मू कश्मीर में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

नेशनल कॉन्फ्रेंस- 42
कांग्रेस-6
बीजेपी-29
पीडीपी-3
आप-1
सीपीआईएम-1, 
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस-1 
निर्दलीय-7

ये भी पढ़ें:

Ganderbal Terror Attack: ‘ऐसे षड्यंत्र को हमारी सेना...’, गांदरबल आतंकी हमले को लेकर रविंदर रैना का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget