एक्सप्लोरर

जम्मू के छात्रों को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान- 'मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक...'

Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नए कोर्स शुरू करने और छात्रों को वैश्विक कौशल में प्रशिक्षित करने की बात कही.

Omar Abdullah on Jammu Kashmir Tourism: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू को 'टूरिज्म हब' यानी पर्यटकों के लिए प्रमुख स्थल बनाने पर जोर दिया. उन्होंने खासकर धार्मिक पर्यटन का जिक्र कर कहा कि इससे स्थानीय समुदायों की जिंदगी संवर जाएगी. 

जम्मू के सांबा जिले में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) के कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं अपने मिशन को तब तक सफल नहीं मानूंगा जब तक अन्य राज्यों के छात्र जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई करने न आने लगें. आज हमारे कई सारे बच्चे अच्छी डिग्री लेने के लिए दूसरे राज्यों और देशों में जाने को मजबूर हैं. फिर जब किसी और देश में तनाव बढ़ता है तो छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है."

ईरान से छात्रों की वापसी पर जताई खुशी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का धन्यवाद करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार ईरान से जम्मू-कश्मीर के बच्चों को सुरक्षित वापस ले आई है. इसी के साथ अभिभावकों को यह आश्वासन भी दिया है कि अन्य देशों में भी हमारे बच्चे सुरक्षित रहेंगे. 

नए अकादमिक कोर्स शुरू करने पर जोर
इसके अलावा, सीएम अब्दुल्ला ने छात्रों की मांगों पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार उनकी पढ़ाई के लिए उचित एक्शन लेगी. कॉलेजों में नए अकादमिक कोर्स शुरू किए जाएंगे. सीएम ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में स्वास्थ्य और शिक्षा के सबसे ज्यादा महत्व होता है. 

'तब तक नहीं रुकेंगे जब तक युवाओं के सपने पूरे नहीं होते'
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केवल सरकारी नौकरी से बेरोज़गारी खत्म नहीं की जा सकती. असली बदलाव तब आएगा जब हमारे छात्रों को ग्लोबल स्किल में ट्रेन किया जाएगा. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक युवाओं के लिए हमारे लक्ष्य पूरी तरह से लागू नहीं हो जाते.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget