एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: CAT ने लगाई उर्दू अनिवार्यता पर रोक, BJP ने किया स्वागत, 13 अगस्त को अगली सुनवाई

Jammu-Kashmir News: BJP ने जम्मू-कश्मीर में नायब तहसीलदार पद के लिए उर्दू अनिवार्यता पर रोक लगाने के CAT के फैसले का स्वागत किया. पार्टी ने इसे संविधान और समानता की बड़ी जीत बताया है.

जम्मू-कश्मीर में नायब तहसीलदार पद के लिए उर्दू भाषा को अनिवार्य बनाने वाले सरकार के आदेश पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने रोक लगा दिया है. इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्वागत किया है. 

सोमवार को BJP विधायी दल ने सिविल सचिवालय और विधानसभा के सामने धरना दिया और इस फैसले को ‘संविधान और समानता की जीत’ बताया. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, BJP के वरिष्ठ नेता और उच्च न्यायालय के वकील आर. एस. पठानिया ने कहा, “यह गैरकानूनी और भेदभावपूर्ण आदेश था, जिसे रोक कर CAT ने न्याय किया है।”

CAT ने 5 आधिकारिक भाषाओं के ऑप्शन का दिया निर्देश

CAT ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (SSRB) को निर्देश दिए कि वे नायब तहसीलदार पद के लिए उन अभ्यर्थियों के आवेदन भी स्वीकार करें जिनके पास हिंदी, कश्मीरी, अंग्रेजी, डोगरी या उर्दू- इन 5 आधिकारिक भाषाओं में किसी एक का ज्ञान है. इस फैसले से अब सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, चाहे उनकी भाषायी योग्यता कोई भी हो. बीजेपी विधायक ने कहा, “अब किसी एक भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं होगा, यह सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.”

संविधान का उल्लंघन है उर्दू की अनिवार्यता- याचिकाकर्ता

इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव शर्मा और अधिवक्ता अभिराश शर्मा ने दलील दी कि उर्दू को अनिवार्य बनाना संविधान के अनुच्छेदों का उल्लंघन है, क्योंकि यह समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों के विरुद्ध है. इस पर CAT की पीठ जिसमें सदस्य (प्रशासनिक) राम मोहन जौहरी और सदस्य (न्यायिक) राजिंदर सिंह डोगरा शामिल थे ने आदेश दिया कि अगले चार सप्ताह में उत्तरदाताओं को अपना जवाब दाखिल करना होगा.

13 अगस्त को अगली सुनवाई 

CAT ने इस आदेश के तहत सभी पक्षों को नोटिस जारी कर 13 अगस्त को अगली सुनवाई की तिथि तय की है. BJP नेताओं ने जोर देते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार का यह आदेश न केवल राजनीतिक रूप से प्रेरित था बल्कि यह भाषायी आधार पर अन्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय भी था. पार्टी ने इस कदम को संविधान की भावना के खिलाफ बताया और दावा किया कि उनकी कानूनी लड़ाई ने एक महत्वपूर्ण मोड़ पर न्याय सुनिश्चित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल
गांदरबल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 39 घायल
शोपियां में CRPF वाहन पलटा, हादसे में 7 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
शोपियां में CRPF वाहन पलटा, हादसे में 7 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget