एक्सप्लोरर

Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा हुआ है. अधिकारी ने बताया कि टेंपो के चालक ने पोंडा के निकट डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. गाड़ी खाई में गिर गई.

Doda Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार (15 जुलाई) को एक गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि टेंपो के चालक ने पोंडा के निकट डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में तीन की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने कहा, गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक पांच वर्षीय उज्मा जान को जम्मू रेफर किया गया है.

मृतकों की पहचान मोहम्मद अशरफ (35), मंगता वानी (51), अत्ता मोहम्मद (33), तालिब हुसैन (35) और रफीका बेगम (60) के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे में घायल हुए परवेज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि गाड़ी पूरी तरह भरी हुई थी. पता नहीं, टेंपो  को फिर क्या हुआ. तेज आवाज आई. हम हादसे के बाद बेहोश हो गए. हमें लोग अस्पताल लेकर आए.

वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बाद में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी वहां पहुंचे और राहत-बचाव कार्य चलाया.

उप-राज्यपाल ने जताया दुख

डोडा में हुए हादसे पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया. उप-राज्यपाल ने कहा, "डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से बात की. हर संभव मदद और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं. आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget