एक्सप्लोरर

बकरीद पर फिर श्रीनगर की जामा मस्जिद में नहीं हुई नमाज, नाराश CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'मुझे इन फैसलों का...'

Bakrid 2025: बकरीद पर उमर अब्दुल्ला ने शांति की कामना की, पर जामा मस्जिद में नमाज़ की अनुमति न मिलने पर खेद जताया. महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती ने भी मस्जिद बंद करने की आलोचना की.

Omar Abdullah on Bakrid 2025: बकरीद के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी को मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह ईद भारत और दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहतर दिन लेकर आएगी. मुझे उम्मीद है कि यह शांति लाएगी और भाईचारे को मजबूत करेगी."

इसी के साथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खेद व्यक्त करते हुए कहा, "हम ईद मना रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से एक बार फिर श्रीनगर की प्रतिष्ठित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है. मुझे इन फैसलों का आधार नहीं पता, लेकिन हमें अपने लोगों पर भरोसा करना सीखना होगा. ये वही लोग हैं जो पहलगाम आतंकवादी हमले का विरोध करने के लिए बाहर आए थे. सरकार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज की अनुमति देने के बारे में सोचना चाहिए."

महबूबा मुफ्ती ने जताई आपत्ती
ईद-उल-अज़हा के मौके पर PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "अफसोस है कि आज के दिन श्रीनगर के जामा मस्जिद को ताला लगा दिया है. उमर फारूक साहब को फिर से नजरबंद किया है. ये बहुत गलत है. इसके लिए मैं यहां की सरकार की मज़म्मत करती हूं. मैं सभी लोगों को अपनी तरफ से ईद मुबारक दे रही हूं."

मीरवाइज उमर फारुक को नजरबंद करने पर नाराज इल्तिजा
वहीं, PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भी ईद की बधाइयां देते हुए कहा, "अफसोस की बात यह है कि श्रीनगर जामा मस्जिद के दरवाजों को फिर से बंद कर दिया गया है. मीरवाइज उमर फारुक को नजरबंद किया गया है. मैं यहां मौजूद NC सरकार और उपराज्यपाल से पूछना चाहती हूं कि अगर आप दावा करते है कि परिस्थिति सामान्य है तो फिर क्यों उन्हें (मीरवाइज उमर फारुक) नजरबंद किया गया है?"

बता दें, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर के पुराने शहर में स्थित ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने पर रोक लगा दी, जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है. ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन ने एक बयान में कहा, 'श्रीनगर स्थित अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि अधिकारियों ने एक बार फिर ईदगाह के साथ-साथ श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी है.' 

मीरवाइज उमर फारुक का आया था बयान
बयान में कहा गया है कि प्राधिकारियों ने सुबह (फज्र) की नमाज की भी अनुमति नहीं दी. सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मीरवाइज ने प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा की. मीरवाइज ने कहा, 'ईद मुबारक! एक बार फिर कश्मीर को दुखद वास्तविकता का सामना करना पड़ा है: ईदगाह में ईद की नमाज़ नहीं पढ़ी गई और जामा मस्जिद लगातार सातवें साल भी बंद है. मुझे भी मेरे घर में नजरबंद रखा गया है.” 

उन्होंने कहा, 'मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मुसलमानों को नमाज अदा करने के उनके मौलिक अधिकार से वंचित किया जाता है, यहां तक ​​कि दुनिया भर में मनाए जाने वाले उनके सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी!' यह उन लोगों के लिए शर्म की बात है जो हम पर शासन करते हैं और उन लोगों के लिए भी जो जनता द्वारा चुने गए हैं एवं जो हमारे अधिकारों के बार-बार कुचले जाने पर भी चुप रहना पसंद करते हैं.'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!
New Income Tax Rules: 1 April से PAN दिखाने की Tension ख़तम ! | Paisa Live
Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर के लैम्बॉर्गिनी कांड की वीडियो सबसे बड़ी गवाही | Shivam Mishra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
'पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ ये आखिरी रास्ता...', बलूचिस्तान के पूर्व CM की शहबाज सरकार को चेतावनी
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
अक्षय कुमार की 5 अंडररेटेड फिल्में, एक बार ओटीटी पर जरुर देखें, दमदार है कहानी
अक्षय कुमार की 5 अंडररेटेड फिल्में, एक बार ओटीटी पर जरुर देखें, दमदार है कहानी
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
गरीबी से निकलकर IPS बनी इन्बा, दो बार असफल होने के बाद रचा इतिहास; जानें सफलता की कहानी
गरीबी से निकलकर IPS बनी इन्बा, दो बार असफल होने के बाद रचा इतिहास; जानें सफलता की कहानी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget