एक्सप्लोरर

कश्मीरी मुसलमानों ने अमरनाथ यात्रियों का गर्मजोशी से किया स्वागत, दिखा मेहमाननवाजी का नजारा

Amarnath Yatra 2025: दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तड़के घाटी से दो मार्गों- नुनवान-पहलगाम और बालटाल रूट से शुरू हुई.

Amarnath Yatra News: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार (03 जून) को शुरू हो गई है. कश्मीर के स्थानीय लोगों ने एक बार फिर अपना दिल बड़ा करते हुए घाटी में सांप्रदायिक सौहार्द और पारंपरिक आतिथ्य की सदियों पुरानी परंपरा को बरकरार रखा.

पहलगाम के नुनवान और सोनमर्ग के बालटाल के दो बेस कैंपों से एक साथ शुरू हुई 38 दिवसीय तीर्थयात्रा में न सिर्फ भक्ति की भावना देखने को मिली, बल्कि धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर कश्मीरी मुसलमानों ने भी अमरनाथ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

घाटी में एंट्री करने के वक्त से ही तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत और उदारता के नजारे देखने को मिले. श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर काजीगुंड के पास नायवुग सुरंग में युवा स्वयंसेवकों और छात्रों का समूह सुबह-सुबह पेयजल, नाश्ता और शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा हुए. स्थानीय मुसलमानों की मुस्कुराहट के साथ-साथ 'बम बम भोले' के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

तीर्थयात्रियों पर बरसाए गए फूल

मार्ग पर आगे बढ़ने पर ग्रामीणों ने तीर्थयात्रियों पर फूल बरसाए. सड़क किनारे की बस्तियों की महिलाएं गुज़रने वाले वाहनों को देखकर हाथ हिला रही थीं, कुछ ने सूखे मेवे और केहवा, कश्मीर की प्रसिद्ध केसर-युक्त चाय भेंट की. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अनंतनाग के 62 वर्षीय गुलाम अहमद ने अपने घर के बाहर तीर्थयात्रियों के लिए पानी का इंतजाम किया था. 

उन्होंने कहा, “यह हमारी परंपरा है. हम उन्हें बाहरी लोगों के रूप में नहीं, बल्कि हमारे मेहमानों के रूप में देखते हैं. वे यहां भक्ति और आस्था के साथ आते हैं और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बेहतर तरीके से स्वागत हो और वो खुद को सुरक्षित महसूस करें.” 

तीर्थयात्रियों ने भी जताया आभार

श्रीनगर के इम्तियाज अहमद अपने छोटे बच्चों के साथ यात्रियों का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने कहा, “यह एकता का प्रतीक है. हम चाहते हैं कि हमारे मेहमान हमारी भूमि पर सुरक्षित और प्यार महसूस करें.” वहीं तीर्थयात्रियों ने अपार स्नेह और गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया. 

दो मार्गों से शुरू हुई 38 दिवसीय तीर्थयात्रा

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तड़के घाटी से दो मार्ग-अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटा (14 किलोमीटर) लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग से शुरू हुई.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से 5,892 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget