एक्सप्लोरर

बुलंदशहरः हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया.

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया. मारपीट का आरोप एक सभासद और उसके साथियों पर लगा है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत सभासद नफीस ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. जिसके चलते हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता राहुल घायल हो गया. हमले में कार्यकर्ता के पेट, हाथ और चेहरे पर काफी चोट आई हैं.

फिलहाल, ककोड़ में सांप्रदायिक तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही हमले के मुख्य आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस को सभासद के दो अन्य साथियों की तलाश है. उधर, घायल पीड़ित को इलाज के लिए नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कहासुनी के बाद हमला जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को राहुल अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था. इसी दौरान रास्ते में एक मीट की दुकान के पास उसकी मुलाकात सभासद नफीस से हो गई. दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में नफीस ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राहुल को चाकुओं से गोद डाला.

इलाके में तनाव वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. लोगों ने रात को ही थाने का घेराव किया. साम्प्रदायिक तनाव के चलते कई थानों की पुलिस फ़ोर्स और पीएसी तैनात की गई. उधर, घायल को ककोड़ से नोएडा के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि राहुल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार बाद में सुबह फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मंदिर में एकत्र हुए. जिन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी नफीस की गिरफ्तारी की जानकारी देकर शांत करवाया. फिलहाल पुलिस फरार चल रहे 2 अन्य हमलावरों की तलाश के जुटी है. पुलिस दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ेंः कानपुरः दबंगों ने जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, हालत गंभीर मुरादाबाद: संदिग्ध हालात में मंदिर में मिला साधू का शव, पुलिस जांच में जुटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget