एक्सप्लोरर

Himachal Budget Session: हिमाचल विधानसभा में क्यों आया केजरीवाल का जिक्र? शराब नीति को लेकर जयराम ठाकुर ने कह दी बड़ी बात 

HP Budget Session 2024: हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को जमकर घेरा. इस दौरान उन्होंने दिल्ली शराब नीति का भी जिक्र किया.

Himachal Pradesh Budget: इन दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पेश किए गए बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत हुई. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने सुक्खू सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल करार दिया. चर्चा के दौरान विधानसभा में दिल्ली की शराब नीति का भी उन्होंने जिक्र किया. 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब राज्य सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई, तब इसमें 40 फीसदी बढ़ोतरी की बात कही जा रही थी, लेकिन वास्तव में बढ़ोतरी सिर्फ 17 फीसदी तक की ही हुई. जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि ऐसी ही पॉलिसी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी थी. उनके दो मंत्री भी इसी मामले में जेल में हैं. सदन में नेता प्रतिपक्ष जब इस बात का जिक्र कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री उनके सामने बैठकर न का इशारा करते हुए, अपना सिर हिलाते नजर आए.

हिमाचल में श्रीलंका जैसे आर्थिक हालात

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट में कुछ भी नया नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब ऐसा ही बजट पेश करना था, तो मुख्यमंत्री पिछले साल का ही बजट पेश कर देते. उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रही है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अलग-अलग मंचों से यह बयान देते हैं कि प्रदेश में श्रीलंका जैसे आर्थिक हालात पैदा हो गए हैं.

असमंजस में हैं सीएम सुक्खू 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू असमंजस में हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के काम में भी ऐसा ही है. काम में भी मुख्यमंत्री तारतम्य नहीं बैठ पा रहे हैं. जयराम ठाकुर ने दोबारा तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री के मित्र ही आत्मनिर्भर बन रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अलग-अलग डिवीजन में ठेकेदारों की पेमेंट ना होने का मुद्दा भी सदन में उठाया.

सरकार के आंकड़ों को बताया झूठा का पुलिंदा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण और बजट में जो बातें कही गई है, वह वास्तविकता से कोसों दूर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों पर ही आश्रित हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री को घूमाने की कोशिश कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के झूठ बोलने की कला गजब है. वह पहले भी झूठ बोलकर ही सत्ता में आये और अब भी ऐसा ही कर रहे हैं. सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो बातें कही थी, उसका बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया. जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू के बजट में कहीं भी सुख की अनुभूति नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि यह सुख की अनुभूति सिर्फ मित्रों तक ही सीमित है.

CM सुक्खू का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट पर चर्चा के दौरान 1 घंटे 2 मिनट और 50 सेकंड का वक्त लिया. इसके बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अनुमति लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बोलने के लिए खड़े हुए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट पर चर्चा के लिए इतना लंबा वक्त लिया और सत्ता पक्ष ने इसमें कोई व्यवधान नहीं डाला. ऐसे में उनकी यह अपील है कि नेता प्रतिपक्ष भी उनके बोलने के वक्त कोई व्यवधान न डालें. 

22 फरवरी को विधानसभा में जवाब देंगे सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुछ जगह अधिकारियों ठेकेदारों की पेमेंट न पूरी होने की बात कही है. नेता प्रतिपक्ष उन्हें लिखकर यह सूची बना कर दें. वह इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बजट पर 22 फरवरी को विस्तृत जवाब देंगे. ऐसा ही मामला पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने उठाया, तो मुख्यमंत्री ने दोबारा मामला लिखित में उठाने के बाद कार्रवाई की बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget