एक्सप्लोरर

Himachal: विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर CM सुक्खू की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जो नाराजगी है...'

Himachal Political Crisis: हिमाचल में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस के विधायकों के बागी तेवर ने सीएम सुक्खू की सरकार को संकट में ला दिया है. इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया.

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं. सीएम ने कहा कि उनकी जो नाराजगी है, उसे दूर किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है.

पत्रकारों से बातचीत में सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य के इस्तीफा देने से जुड़े सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, ''विक्रमादित्य सिंह जी से बात हुई है. ऐसी कोई बात नहीं है. वह मेरे छोटे भाई हैं. निश्चित रूप से किसी को गुस्सा आता है तो वह इस्तीफा दे देता है. उनका इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं है. बजट सत्र के दौरान उनसे आज हमारी बात हुई. लेकिन इस बीच सदन में स्पीकर आ गए. उनकी जो भी नाराजगी है उसे दूर किया जाएगा.''

इस्तीफा देने की विक्रमादित्य ने बताई थी यह वजह

विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि मौजूदा परिस्थिति में, मेरे लिए सरकार का हिस्सा बना रहना सही नहीं होगा. इसलिए मैंने कैबिनेट से इस्तीफा देने का फैसला किया है. विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जताई थी.  विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मैंने हमेशा पार्टी नेतृत्व और सीएम का सम्मान किया है और सरकार को चलाने में अनुशासन के साथ अपना योगदान दिया है. मैं आज खुद की प्रशंसा नहीं कर रहा, पिछले एक साल में बतौर मंत्री मैंने कांग्रेस की सरकार में, अपनी पूरी क्षमता के साथ उसका साथ दिया है.''

हमारा विश्वास तोड़ा गया है- विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने यह आरोप लगाया है कि ''कैबिनेट मंत्री होने के नाते कुछ लोगों ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया. मैं सीएम का सम्मान करता हूं लेकिन मंत्रियों के बीच में समन्वय होना चाहिए. विश्वास तोड़ा गया है जिस वजह से आज हम इस स्थिति में खड़े हैं.'' विक्रमदित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं. विक्रमादित्य ने अपने पिता के स्टैचू के लिए जगह न देने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी. 

ये भी पढ़ें- Himachal Political Crisis: कांग्रेस के बागी विधायकों को स्पीकर ने दिया कारण बताओ नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget