एक्सप्लोरर

Himachal Politics: चंडीगढ़ में फिर कांग्रेस के बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, क्या चुप्पी के पीछे है बड़े खेल का संदेश?

Vikramaditya Singh: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा चंडीगढ़ पहुंचकर कांग्रेस के छह बागी नेताओं से मुलाकात की. चंडीगढ़ से वे हमीरपुर के लिए रवाना हुए हैं.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सियासत में उठापटक अब भी रुकी नहीं है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने भले ही सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की हो, लेकिन अंदरखाने अब भी हलचल जारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. केंद्रीय आलाकमान के दबाव में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस तो ले लिया, लेकिन अब भी वे नाराज ही चल रहे हैं. आलम यह है कि विक्रमादित्य सिंह अपने पत्ते तक खोलने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली से लौट के बाद सोमवार देर रात दोबारा कांग्रेस के उन छह बागी विधायकों से मुलाकात की, जो विधानसभा स्पीकर की ओर से अयोग्य घोषित किया जा चुके हैं. मंगलवार को मुलाकात करने के बाद भी चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए रवाना हुए हैं. हमीरपुर में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमीरपुर के दोसड़का से अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन, वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. बतौर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस कार्यक्रम में जा रहे हैं.

मुलाकात तो हुई, लेकिन बात क्या हुई?

मंगलवार सुबह जब कांग्रेस के छह बागी और अयोग्य करार विधायकों से मुलाकात करने के बाद विक्रमादित्य सिंह बाहर आए, तो मीडिया ने उनको घेर लिया. इसके बाद विक्रमादित्य सिंह पर एक के बाद एक सवाल दागे गए, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया. विक्रमादित्य सिंह खामोशी से खड़े होकर केवल मुस्कुराते रहे. अब जानकार कह रहे हैं कि विक्रमादित्य सिंह की इस खामोशी के पीछे बड़ा संदेश है.

इससे पहले जब विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों से मुलाकात की थी, तब मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इसकी जानकारी दी है और विधायक वापस कांग्रेस में आना चाहते हैं. इसके तुरंत बाद बागी हुए विधायकों का भी बयान आया और उन्होंने इस बात से खुलेआम इनकार कर दिया. चंडीगढ़ के होटल ललित में डटे यह अयोग्य करार विधायक भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं कि विक्रमादित्य सिंह के साथ उनकी क्या बात हुई है.

बड़ा खेल तो होगा! लेकिन किसके साथ?

विक्रमादित्य सिंह की चुप्पी और लगातार हो रही मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह इन बागी विधायकों के साथ मिलकर कोई बड़ा खेल कर सकते हैं. हालांकि, यह तो आने वाले वक्त में ही स्पष्ट होगा कि यह खेल कांग्रेस के साथ होगा या बीजेपी के साथ. इसके अलावा कहा यह जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह इन्हें मनाने के लिए भी आए हैं, लेकिन इस बात की संभावना न के बराबर है. क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जिस तरह के बयान इन नेताओं के लिए सामने आ रहे हैं, उसके बाद उनकी वापसी संभव नहीं है.

विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली जाकर केंद्रीय आलाकमान से भी मुलाकात की है. ऐसे में यह भी संभव है कि विक्रमादित्य सिंह ने आलाकमान का कोई संदेश इन विधायकों तक पहुंचाया हो. कुल मिलाकर विक्रमादित्य सिंह किए चुप्पी अलग-अलग तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है.

ये भी पढ़ें- Himachal: महिलाओं को 1500 रुपये मिलेगा मासिक पेंशन, सीएम सुक्खू ने लागू किया चुनावी वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget