एक्सप्लोरर

UPSC CSE Result 2022: घुमारवीं के शुभम धीमान ने पास की परीक्षा, हासिल किया 800वां रैंक

UPSC Civil Services Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रहने वाले शुभम धीमान ने भी इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया है.

UPSC Results 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने साल 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इन परिणामों में देशभर की बेटियों का दबदबा नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले शुभम धीमान ने यूपीएससी की परीक्षा में हिमाचल का नाम रोशन किया है. यूपीएससी की परीक्षा में शुभम धीमान ने पूरे देश में 800 वां रैंक प्राप्त किया है. वर्तमान में शुभम धीमान राज्य कर एवं आबकारी विभाग नाहन में ईटीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं.

पांचवी बार में हासिल की सफलता

शुभम धीमान ने पांचवें प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की है. इससे पहले भी वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं. पहली बार वह मेन्स और इंटरव्यू तक पहुंचे और वह 800वें रैंक पर रहे. मूल रूप से जिला बिलासपुर के घुमारवीं के रहने वाले शुभम धीमान 27 मई, 2019 से राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले वह एसबीआई में पीओ के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं.

Rashtrapati Niwas Shimla: एक महीने में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने किया राष्ट्रपति निवास का दीदार, ये VIP भी पहुंचे मशोबरा

शुभम धीमान ने किसे दिया सफलता का श्रेय?

शुभम धीमान के पिता रतनलाल धीमान सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि मां उर्मिला धीमान गृहिणी हैं. उनकी एक बहन क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं. शुभम धीमान ने बताया कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में उन्हें अपने सीनियर और दोस्तों का काफी सहयोग मिला. सरकारी सेवा के दौरान भी वह पांच से छह घंटे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी के लिए देते रहे. उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है. बस कुछ करने की इच्छा शक्ति मन में होना बेहद जरूरी है. इसके परिणाम स्वरूप ही यह कार्य संभव हो पाया है.

साल 2022 के परिणाम हुए घोषित

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी किया है. परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं. इस परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला रैंक हासिल किया है. इसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं हैं. परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget