एक्सप्लोरर

Una News: एक्साइज डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के घर से 4.64 करोड़ के आभूषण पकड़े

Himachal Pradesh News: जिला सिरमौर की आबकारी टीम ने गांव जामनी घाट के निकट बोतलों और कैन में भरी लगभग 90 लीटर अवैध शराब पकड़ी, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Excise Department Raid In Himachal: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य कर और आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. ऊना (Una) की एक्साइज टीम ने चांदी आभूषण के व्यापारी के घर से 4 करोड़ 64 लाख 42 हजार 227 रुपये के आभूषण पकड़ने में सफलता हासिल की है. यह आभूषण बिना बिल और दस्तावेजों के थे. इस मामले में विभाग ने जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत 15 लाख 32 हजार 594 रुपये का जुर्माना वसूला है. आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने यह जानकारी दी है.
 
हिमाचल आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने बताया कि एक अन्य मामले में विभाग की देहरा स्थित टीम ने भी बुधवार रात के वक्त चैकिंग के दौरान बिना बिल के सामान पर जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है. इसके अलावा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश में अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए लगभग 250 बल्क लीटर शराब जब्त कर नष्ट की है. इस कार्रवाई के दौरान बीबीएन की टीम ने बरोटीवाला, कालूझंडा, कुल्हारीवाला और कुंझल क्षेत्र में छापेमारी की. इस छापेमारी में 115 बल्क लीटर शराब घर और करियाना दुकान से जब्त की गई. यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी.
 
सिरमौर में 90 लीटर अवैध शराब बरामद
जिला सिरमौर की आबकारी टीम ने गांव जामनी घाट के निकट बोतलों और कैन में भरी लगभग 90 लीटर अवैध शराब पकड़ी, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसी तरह टीम शिमला ने संदिग्ध करियाना की दुकान और ढाबों पर छापेमारी की. इसमें आबकारी अधिनियम की धारा- 39 के तहत मामला दर्ज करते हुए 22 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की. आयुक्त डॉ. युनुस ने बताया कि विभाग ने पिछले कुछ समय में ही 77 हजार बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर नष्ट करने के साथ ही लगभग 230 मामले आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए हैं. 
 
टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
इस काम को अंजाम देने में विभाग की 26 टीमें दिन-रात कार्यरत हैं. आबकारी आयुक्त ने कहा कि इसके लिए चौबीस घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष  की स्थापना की गई है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि अवैध शराब और कर चोरी के मामले संज्ञान में आते ही टॉल-फ्री नम्बर 1800-180-8060 पर शिकायत करें. इसके साथ ही व्हाट्सएप  नंबर 9418331426 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget