एक्सप्लोरर

Himachal: 30 घंटे के इंतजार के बाद SMC शिक्षकों से मिले CM सुक्खू, मांगों को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी बनाई

Himachal News: एसएमसी शिक्षक सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार से एक स्थाई पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं. वे मंगलवार सुबह से ही सीएम सुक्खू से मिलने का इंतजार कर रहे थे.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने करीब 30 घंटे के लंबे इंतजार के बाद एसएमसी शिक्षकों (SMC Teachers) के साथ मुलाकात की. सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार शिक्षकों के भविष्य के बारे में सकारात्मकता के साथ विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे वक्त से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं. इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन कर दिया है.

सीएम सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी (Cabinet Sub Committee for SMC Teachers) हिमाचल प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों की मांगों और समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा करेगी. यह कमेटी जल्द रिपोर्ट भेजेगी. कैबिनेट सब कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सदस्य होंगे.

बीच का रास्ता निकालेंगे - सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बजट में एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. कांग्रेस सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में दो हजार प्रति माह बढ़ाया है, जबकि बीजेपी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान मानदेय में सिर्फ 1 हजार 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. मुलाकात के दौरान एसएमसी एसोसिएशन ने आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को एक लाख 51 हजार 111 रुपये का चेक भेंट किया.

स्थाई पॉलिसी के मांग कर रहे एसएमसी शिक्षक 
शिक्षक चाहते हैं कि उनके लिए स्थायी पॉलिसी बनाई जाए. इनका तर्क है कि जिन दूरदराज क्षेत्र में सेवाएं देने से सरकारी शिक्षक परहेज करते हैं, वहां यह अपने घर-परिवार से दूर रहकर बच्चों का भविष्य बनाने का काम कर रहे हैं. इन कर्मचारियों की भर्ती भी आरएंडपी रूल के तहत हुई है. ऐसे में इनकी मांग है कि सरकार स्थाई पॉलिसी के तहत इन्हें नियमित करें.

ये भी पढ़ें-  Himachal News: हिमाचल में आपदा प्रभावितों के लिए राहत में 25% की बढ़ोतरी, 4500 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget