एक्सप्लोरर

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Himachal Pradesh Snowfall Alert: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का मौसम और भी बिगड़ने वाला है. बर्फबारी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम के साफ़ बने रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के मुताबिक प्रदेश में 15 जनवरी तक धूप खिली रहेगी. हालांकि बुधवार(15 जनवरी) दोपहर के बाद प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 16 जनवरी तक देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने का भी अनुमान है. 

दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बुधवार (15 जनवरी) तक मौसम साफ बना रहेगा. 15 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. वहीं, 20-21 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल में आने का अनुमान है. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने का भी अनुमान है.

छाया रहेगा घना कोहरा 

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 15 जनवरी के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. 17 जनवरी तक शिमला में तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है. श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने के आसार है. सुबह के वक्त इन इलाकों में 100 मीटर तक की विजिबिलिटी रहने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. 

कहां कितना डिग्री न्यूनतम तापमान?

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुकुमसेरी में सबसे कम माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं केलांग में -8.7, ताबो में -10.9, सुमधो में -7.0, डलहौजी में 0.6, भरमौर में 0.3, कांगड़ा में 4.0, धर्मशाला में 4.6, पालमपुर में 1.0, हमीरपुर में 2.9, ऊना में 3.6, बिलासपुर में 5.4, मंडी में 4.5, सुंदरनगर में 2.1, नारकंडा में 2.5, शिमला में 2.4, जुब्बड़हट्टी में 4.8, कसौली में 3.4, नाहन में 6.3 और धौलाकुआं में 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

बीते 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश भी रिकॉर्ड की गई है. नाहन में 4.1, पांवटा साहिब में 3.2, बंजार में 3.0, डलहौजी में 2.0 और जुब्बड़हट्टी में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई. गोंदला में 1.0 और कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है.

ये भी पढ़ें- Halda Utsav: लाहौल स्पीति में हालडा उत्सव की धूम, अनोखी है मशाल जलाकर भूतों को भगाने की परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget