एक्सप्लोरर

शिमला की आबोहवा को 'ग्रीन दिवाली' का फायदा! बीते साल के मुकाबले 40 फीसदी तक कम प्रदूषण 

Himachal News: शिमला में ग्रीन पटाखों के साथ मनाई गई दिवाली का फायदा यहां की आबोहवा को मिला है. इस साल इस बार बीते साल के मुकाबले 40 फीसदी तक कम प्रदूषण हुआ.

Himachal Pradesh AQI Level: जहां एक तरफ देश के बड़े शहरों की हवा बेहद चिंताजनक श्रेणी में जा पहुंची है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की स्वच्छ वायु गुणवत्ता चर्चा का विषय बनी हुई है. हिमाचल प्रदेश में साफ हवा हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.

खासतौर पर शिमला में दीपावली के बाद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से नीचे बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश के अन्य शहरों में भी हवा स्वच्छ है. यह पहाड़ में रहने वाले लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.

शिमला की आबोहवा को 'ग्रीन दिवाली' का फायदा

हिमाचल प्रदेश एनवायरनमेंट साइंस और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. सुरेश अत्री ने शिमला की साफ हवा के पीछे की वजह यहां ग्रीन पटाखों के साथ मनाई गई दिवाली को बताया है. डॉ. सुरेश अत्री ने कहा कि धीरे-धीरे ग्रीन पटाखे का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इससे शिमला की आबोहवा को भी फायदा हुआ है. बीते साल के मुकाबले इस साल शिमला में 40 फीसदी तक कम प्रदूषण हुआ है. यह पहाड़ के लिए राहत भरी खबर है. 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन भी हिमाचल प्रदेश की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही. 

राज्य भर में नौ निगरानी स्टेशन हैं स्थापित

डॉ. सुरेश अत्री ने बताया कि राज्य भर में नौ निगरानी स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जो 24x7 काम करते हैं. यह स्टेशन ध्वनि और वायु प्रदूषण पर नजर रखते हैं. बीते साल की तुलना में इस साल प्रदूषण में करीब 30 फीसदी से 40 फीसदी तक की कमी आई है.

धर्मशाला, मनाली और कुल्लू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी वायु सुरक्षित स्तर पर है. हालांकि बद्दी, पांवटा साहिब और कालाअंब जैसे औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है. अन्य राज्यों से तुलना की जाए, तो हिमाचल प्रदेश की गुणवत्ता वायु गुणवत्ता बेहतर है.

इसे भी पढ़ें: 'दो साल में जयराम ठाकुर ने कोई सुक्खू सरकार को सुझाव नहीं दिया', प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget