एक्सप्लोरर

शिमला में ट्रैफिक जाम की परेशानी से कैसे मिलेगी निजात? मेल कर दे सकते हैं सुझाव

Himachal Traffic: अगर आप भी शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान जानते हैं, तो ईमेल कर अपना सुझाव दे सकते हैं. इसके लिए शिमला जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं.

Shimla Traffic Problem: शिमला शहर पर लगातार बढ़ रहे गाड़ियों के बोझ की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगातार बढ़ती चली जा रही है. सुबह और शाम के वक्त शिमला शहर में सभी मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहता है.

टूरिस्ट सीजन के दौरान दोपहर के वक्त भी लोगों को यहां ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ता है. शिमला शहर और ग्रामीण इलाके में 1 लाख 21 हजार 437 गाड़ियां पंजीकृत हैं. इसके अलावा शहर में करीब 50 हजार गाड़ियां अन्य जिलों के भी हैं. ऐसे में यहां ट्रैफिक जाम की परेशानी बढ़ती ही चली जा रही है. शिमला शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. लिखित रूप में उपायुक्त शिमला के कार्यालय में या ईमेल admlo-sml-@nic.in पर भेजे जा सकते हैं. 

विशेष कमेटी तैयार करेगी विस्तृत रिपोर्ट

जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में विशेष समिति बनाई है. इस कमेटी में डीएसपी ट्रैफिक, आरटीओ, HRTC के ऑपरेशन मैनेजर और नगर निगम के सहायक आयुक्त शामिल होंगे. यही कमेटी आम लोगों के सुझावों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी. शिमला शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए आम लोग 25 नवंबर तक अपने सुझाव दे सकते हैं.

शिमला के इन पॉइंट्स पर लगता है ट्रैफिक जाम 

शिमला शहर में कई ऐसे पॉइंट है, जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है. शिमला शहर के बालूगंज, एमलए क्रॉसिंग, 103 टनल, ओल्ड बेरियर, शोघी बाजार, विधानसभा क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल, लिफ्ट पार्किंग, खलीनी चौक, सैंट एडवर्ड चौक, संजौली चौक, ढली चौक, मशोबरा बाइफरकेशन, ऑकलैंड टनल, तारा हॉल, ढली, बीसीएस और कसुम्पटी में जाम लगता है. गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होने की वजह से पुलिस जवानों को विक्ट्री टनल, विधानसभा चौक, खलीनी चौक और टूटू चौक पर ट्रैफिक संचालन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है.

पुख्ता सुझाव मिलने पर रहेगी नजर

शिमला पुलिस ने ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 87 अलग-अलग जगह पर सीसीटीवी कैमरा में इंस्टॉल किए हैं. शिमला पुलिस जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक बढ़ाने पर वन मिनट ट्रैफिक प्लान भी लागू करती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आम लोगों से कोई पुख्ता सुझाव मिलने से ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा मिल पाता है या नहीं. 

इसे भी पढ़ें: 'ऑपरेशन लोटस छोड़ हिमाचल हित का काम करें', हर्ष महाजन पर मंत्री राजेश धर्माणी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget