एक्सप्लोरर

Shimla Tourism: सूनी हुईं शिमला की वादियां, खाली सड़कें देख व्यापारी पर पड़ी दोहरी मार, बोनी भी तरसे दुकानदार

बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद मची तबाही से पर्यटन कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पर्यटक अब शिमला आने से बच रहे हैं. ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को बोनी करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

Shimla News: विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान पर्यटन राज्य के रूप में है. हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 4.3 फीसदी हिस्सा है. हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन कारोबार पर ही निर्भर है. 7 जुलाई के बाद हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो चुका है. हालात यह हैं कि बाजार में नाम मात्र पर्यटक नजर आ रहे हैं. शिमला में इन दिनों स्थानीय लोगों की चहल कदमी तो है, लेकिन चहल-पहल गायब है.

बोनी करने को भी तरस रहे दुकानदार

पर्यटकों की आमद घटने से पर्यटन कारोबारी बुरी तरह परेशान हैं. शिमला के रिज मैदान माल रोड, लोअर बाजार और लक्कड़ बाजार के दुकानदारों का काम पर्यटकों की आमद घटने से प्रभावित हुआ है. साल 2020 की शुरुआत में ही पहले कोरोना के दौरान पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ. अब पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा था, लेकिन तभी भारी बारिश से मची तबाही ने इस कारोबार को एक बार फिर डिरेल कर दिया. शिमला के लक्कड़ बाजार के दुकानदार दिनभर पर्यटकों का इंतजार करते रहते हैं. हालात ऐसे हो चले हैं कि कभी-कभी तो दुकानदारों की बोनी तक नहीं हो रही है.

दिन भर रहता है ग्राहकों का इंतजार

इसके अलावा पर्यटकों की आमद पर निर्भर घोड़ा संचालक और फोटोग्राफर भी दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं. सुबह से शाम सिर्फ ग्राहकों के इंतजार में ही बीत जाती है. स्मार्टफोन ने तो पहले ही फोटोग्राफर के काम को प्रभावित किया है और अब बारिश के बाद मची तबाही ने इस काम को चौपट ही कर डाला है. घोड़ा संचालक तो घोड़े को खिलाई जाने वाली घास का खर्चा भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. मौसम विज्ञान शिमला की मानें, तो परेशानी 25 जुलाई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से तबाही की तस्वीरें अभी सामने आ रही हैं. इसी वजह से पहाड़ों की रानी शिमला का पर्यटन कारोबार भी बुरी प्रभावित हुआ है. भले ही शिमला शहर में बारिश से ज्यादा तबाही न हुई हो, लेकिन यहां पर्यटन कारोबार तो चौपट हो ही चुका है. अब पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में जब मौसम साफ होगा, तो पटरी से उतर चुका पर्यटन कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा.

ये भी पढ़ें:- क्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगी BJP? या बनेगी हार की हैट्रिक! यहां समझें पूरा चुनावी गणित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget