एक्सप्लोरर

Himachal: शिमला के मेयर ने रास्ते पर ही बना डाला दफ्तर, सड़क किनारे बैठ निपटा डाली जरूरी फाइलें

शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने आपदा प्रभावित कनलोग इलाके का दौरा किया. प्रभावित इलाकों में खुद मौके पर जा रहे मेयर के पास इन दोनों दफ्तर जाने का वक्त नहीं है. ऐसे में वे सड़क किनारे बैठकर ही अपनी फाइलें निपटा रहे हैं.

Himachal Floods: नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने आपदा में ही अवसर खोज लिया. यह अवसर खुद को फायदा पहुंचाने का नहीं, बल्कि आम जनता के काम के लिए खोजा गया. दरअसल, राजधानी शिमला में भारी बारिश की वजह से जमकर तबाही हुई है. जगह-जगह हुए भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद पड़े हैं और आम जनजीवन प्रभावित है. शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान खुद मौके पर जाकर तबाही कर जायजा ले रहे हैं. ऐसे में उनके पास दफ्तर जाने का वक्त नहीं है.

सड़क किनारे फाइलें साइन कर रहे मेयर

वीरवार को उनका एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में मेयर सुरेंद्र चौहान कनलोग में सड़क किनारे बैठकर ही दफ्तर की फाइलें निपटाते हुए नजर आए. दरअसल, कुछ दिनों में ही नगर निगम शिमला का हाउस भी लगने वाला है. ऐसे में हाउस से जुड़ी अहम फाइल निपटाना जरूरी है. इसके अलावा शिमला में अलग-अलग जगह पर असुरक्षित पेड़ों के मामले भी उनके पास आ रहे हैं. इन्हें भी वक्त पर साइन कर आगे भिजवाना जरूरी है. मेयर सुरेंद्र चौहान का यह दिलचस्प उपाय हर किसी को पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि कनलोग वही इलाका है, जहां शहर भर में सबसे ज्यादा तबाही हुई और लोगों को जान बचाने के लिए इमारत से कूद कर भागना पड़ा था.

'दफ्तर जाने से पहले जनता से मिलना जरूरी'

वहीं, इस बारे में नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि शिमला में हुई भारी तबाही की वजह से लोग परेशान हैं. वह लोगों का दु:ख-दर्द जानने के लिए मौके पर जा रहे हैं. इसके अलावा इलाके में हुए नुकसान का भी जायजा ले रहे हैं. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जगह-जगह भारी तबाही हुई है. ऐसे में दफ्तर जाने का वक्त नहीं लग रहा है, इसलिए उन्होंने सड़क किनारे बैठकर ही सभी फाइलें निपटा दी. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी भी लगातार ग्राउंड जीरो पर उतरकर कम कर रहे हैं. ऐसे में न केवल वे कर्मचारियों का जोश बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि लोगों का दर्द भी बांट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget