एक्सप्लोरर

Shimla Forest Fire: जल रहे पहाड़ों की रानी शिमला के जंगल, लोगों के घर तक पहुंच रही आग

Shimla Forest Fire News: हिमाचल प्रदेश के शिमला के तारा देवी मंदिर के नजदीक जंगल में आग लगी है. आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये की संपदा नष्ट हो चुकी है. वहीं घरों पर भी खतरा बना हुआ है.

Himachal Shimla Forest Fire: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तारा देवी के जंगलों में भयानक आग लगी हुई है. आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये की संपदा जलकर खाक हो चुकी है. यह आग बुधवार सुबह के वक्त से जारी है. अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग की वजह से यहां वन्य संपदा और वन्य प्राणियों का बहुमूल्य जीवन नष्ट हो रहा है. हर साल गर्मियों के मौसम में इसी तरह जंगलों में आग लगती है और करोड़ों रुपये की संपदा नष्ट हो जाती है.

इससे पहले मंगलवार को शिमला के टूटीकंडी स्थित बाल आश्रम के नजदीक भी जंगल की आग पहुंच गई थी. इस आग पर अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था. बीते दो सालों में शिमला के जंगलों में आज की घटनाएं नहीं हुई, लेकिन इस साल एक बार फिर आग लगने की या घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

शिमला के मैहली इलाके में भी आज लोगों के घर तक पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया. जंगल के बीच में जाकर आग पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए संभव नहीं है. यहां सिर्फ हेलीकॉप्टर से केमिकल वर्षा या बारिश से ही आग बुझ सकती है.

प्रदेश में अब तक 994 आग लगने की घटना

हिमाचल प्रदेश में अब तक 994 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बिलासपुर में 106, चंबा में 44, धर्मशाला में 263, कुल्लू में एक, हमीरपुर में 166, मंडी में 130, नाहन में 108, रामपुर में 13, शिमला में 48 और सोलन में 104 घटनाएं हो चुकी हैं. शिमला में मैहली के किस हिस्से में जंगल की आग घरों तक पहुंच गई, वहां लोगों को अपने परिवार के साथ मकान की चिंता सताने लगी. लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग तो बुझाई, लेकिन जंगल में अब भी आग लगी हुई है. जंगल की आग की वजह से इसका खतरा घरों पर भी बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- 'हमारा तुम्हारा खून एक है, तुम क्षत्रिय हो...' सीएम योगी ने कंगना से क्यों कही थी ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget