एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के आक्रोश में शिमला बंद, व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिमला में बंद का आह्वान किया गया. दोपहर 12.00 बजे तक बाजार बंद रहे. व्यापार मंडल ने हमले घटना की निंदा की.

Shimla Bandh Against Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश है. इसको लेकर जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में भी इसका जमकर विरोध किया गया. हमले के विरोध में शिमला के बाजार बंद रखे गए. गुरुवार दोपहर 12.00 बजे तक बाजार बंद रखने की कॉल ली गई थी.

इसका असर भी शिमला में देखने को मिला, जहां दुकानें बंद रहीं और सड़कें खाली. इस हमले के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

व्यापार मंडल की मोदी सरकार से मांग

हिमाचल व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है. इस दुख की घड़ी में व्यापारी वर्ग शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में इस घटना को लेकर आक्रोश है. हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने भी श्रद्धांजलि स्वरूप गुरुवार को 2 घंटे तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया.

इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले को लेकर कड़े कदम उठाते हुए कार्रवाई कार्रवाई करें. शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि यह हमला कश्मीर में शांति स्थापित करने की कोशिशों को कमजोर करने की साजिश है. व्यापारी वर्ग इस नृशंस हमले से बहुत दुखी है. 

शिमला के बाजारों में सन्नाटा

शिमला के माल रोड, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, राम बाजार से लेकर कसुम्टी, संजौली, बालूगंज, टूटू आदि में भी सुबह के समय में सभी दुकानों के शटर गिरे रहे. केवल जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुली दिखीं. 

दिल्ली में भी बंद का ऐलान

शिमला की तरह ही दिल्ली में भी व्यापारियों ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को बंद का आह्वान किया है. यहां भी व्यापारियों ने मांग की है कि हमारे देशवासियों को निर्ममता से मार देने वाले आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए. 

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल पुलिस अलर्ट, जम्मू से लगती सीमा पर बढ़ाई चौकसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget