एक्सप्लोरर

Himachal News: IPS संजीव रंजन ओझा देखेंगे हिमाचल डीजीपी का कार्यभार, जानें वजह

Himachal: आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे. हाल ही में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं. सीएम सुक्खू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

Himachal News: साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे. हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं. संजय कुंडू 11 मार्च से लेकर 23 मार्च तक छुट्टी पर रहेंगे. इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संजीव रंजन ओझा देखेंगे. उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. संजीव रंजन ओझा के पास डीजीपी जेल का कार्यभार है.

इस बार अटवाल को नहीं मिली जिम्मेदारी

इससे पहले साल 2023 के जुलाई महीने में जब संजय कुंडू छुट्टी पर गए थे, तो हिमाचल प्रदेश डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सतवंत अटवाल त्रिवेदी को सौंपा गया था. लेकिन, अब राज्य सरकार की ओर से यह जिम्मेदारी संजीव रंजन ओझा को सौंपी गई है. सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पास डीजी सीआईडी का भी अतिरिक्त चार्ज था, लेकिन बीते दिनों उनसे यह चर्बी वापस ले लिया गया. दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की तो सीआईडी को इसकी भनक नहीं लगी.

भविष्य में ओझा ही बन सकते हैं हिमाचल के डीजीपी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी पर विश्वास रहा है. बीते दिनों जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कारोबारी निशांत शर्मा से जुड़े मामले में संजय कुंडू को पद से हटाने के आदेश दिए गए थे, तब भी मुख्यमंत्री ने सतवंत अटवाल त्रिवेदी को ही डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को यह जिम्मेदारी सौंपी है. हाल ही में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश लौटे हैं. हिमाचल प्रदेश की सियासत और प्रशासन के जानकार मानते हैं कि अप्रैल महीने में संजय कुंडू के रिटायरमेंट के बाद संजीव रंजन ओझा को ही हिमाचल प्रदेश का डीजीपी भी बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल की राजनीति में क्यों छिड़ी है प्रतिमा स्थापित करने की लड़ाई, आखिर रिज पर ही क्यों लगाना चाहते हैं नेता? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget