एक्सप्लोरर

'छल-कपट की राजनीति कर रही बीजेपी, जनता के सामने आया असली चेहरा', पार्टी पर भड़के संजय अवस्थी

Himachal Pradesh News: मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि सत्ता हथियाने के लिये बीजेपी  कुछ भी कर सकती है. कभी अपने सिद्धांतों की दुहाई देने वाली बीजेपी अब छल कपट की राजनीति कर रही है.

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी तरह स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के पास जनमत भी है और बहुमत भी है.

संजय अवस्थी ने कहा है कि बीजेपी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है. सत्ता हथियाने के लिये बीजेपी कुछ भी कर सकती है. कभी अपने सिद्धांतों की दुहाई देने वाली बीजेपी  अब छल कपट की राजनीति कर रही है, जो बहुत ही निंदनीय है.

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट- अवस्थी

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं रहेगी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है, जो कभी पूरे नहीं होते. 

उन्होंने कहा है कि लोकसभा की चारों सीटों के साथ छह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस प्रकार कांग्रेस के छह नेताओं पर धन बल के साथ सुक्खू सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है.

4 जून को मजबूत और अधिक होगी सुक्खू सरकार- अवस्थी

संजय अवस्थी ने कहा कि बीजेपी  का दोहरा चरित्र अब प्रदेश के लोगों के सामने पूरी तरह आ गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस की गारंटियों को पूरा करने को लेकर शोर करने वाली बीजेपी  ने महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए की सम्मान निधि की गारंटी जारी करने पर रोक लगाकर उनका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है.

 उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में जो तोहफा कर्मचारियों को दिया है, वह ऐतिहासिक है. अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है. उन्होंने कहा कि 4 जून को जब उपचुनाव के परिणाम आएंगे, तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और अधिक मजबूत हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Sujanpur By-Election: सुजानपुर में CM सुक्खू के करीबी अरुण ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, राजिंदर राणा के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget