एक्सप्लोरर

Rohtang Pass News: पर्यटकों के लिए आज से रोहतांग दर्रे के रास्ते खुले, ऐसे करें परमिट के लिए आवेदन

जिला कुल्लू प्रशासन ने सैलानियों के लिए भी रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है. अब पर्यटक रोहतांग दर्रे का भी दीदार कर सकेंगे. इस बार रोहतांग दर्रा 38 दिन की देरी से बहाल हुआ है.

Rohtang Pass Trip: मैदानी इलाकों से पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. जिला कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass) बहाल कर दिया है. आज से ही पर्यटक खूबसूरत रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे. हालांकि बर्फबारी अधिक होने की वजह से इस बार रोहतांग दर्रा 38 दिन की देरी से बहाल हुआ है. बीते साल 5 मई को ही रोहतांग दर्रा खोल दिया गया था.

जिला प्रशासन से जारी की अधिसूचना
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) के नियमों के मुताबिक, 1 हजार 200 गाड़ियां ही रोजाना रोहतांग जा सकेंगी. आज से रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद पर्यटन सीजन भी रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आएगा. रोहतांग के खुलने से पर्यटन कारोबारियों ने भी राहत भरी सांस ली है. मनाली के एसडीएम रमन कुमार शर्मा और डीएसपी के.डी. शर्मा ने रविवार को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण में रोहतांग के हालात सामान्य पाए गए. इसके बाद जिला कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग (DC Kullu Ashutosh Garg) को यह रिपोर्ट सौंपी गई. इस रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने रोहतांग दर्रा बहाल करने का फैसला लिया है. यह अधिसूचना सोमवार देर शाम को जिला प्रशासन कुल्लू की तरफ से जारी की गई.

Himachal Pradesh: विक्रमादित्य सिंह का अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण को नंबर वन बनाने का दावा, बताया क्या है प्लान?

करना होगा ऑनलाइन आवेदन 
रोहतांग दर्रे का दीदार करने के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन परमिट (Rohtang Permit) लिया जा सकता है. यह परमिट https://rohtangpermits.nic.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध है. परमिट लेने के लिए 550 शुल्क तय किया गया है. हर रोज 800 पेट्रोल और 400 डीजल गाड़ियां ही रोहतांग दर्रे में जा सकती हैं. यह नियम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की ओर से बनाया गया है.

क्या है रोहतांग का मतलब?
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि रोहतांग का अर्थ 'लाशों का ढेर' होता है. दरअसल, जब रोहतांग में कोई सुविधा नहीं थी, तब अक्सर रोहतांग दर्रे को पार करने में कई लोगों की मौत हो जाती थी. इसी के चलते दर्रे का नाम रोहतांग पड़ा. हालांकि समय के साथ अब रोहतांग दर्रा सुविधाओं के साथ लैस हो रहा है. समय के साथ रोहतांग दर्रा एक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हुआ. यहां केवल गर्मियों के वक्त में ही जाया जा सकता है. इससे पहले अटल टनल बनने से पहले रोहतांग दर्रा ही लाहौल-स्पीति पहुंचने का एकमात्र रास्ता था, लेकिन अटल टनल ने इस इलाके की कायापलट करने का काम कर दिखाया है. एक अन्य किस्सा यह भी है कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सामने टनल की मांग रखने वाले उनके दोस्त अर्जुन गोपाल उर्फ टशी दावा की मौत भी रोहतांग दर्रे में फंसने की वजह से ही हुई थी. जब इस टनल का काम शुरू हुआ, तब इसका नाम रोहतांग टनल था. बाद में इसका नाम बदलकर अटल टनल किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget