एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं बिंदल', हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बीजेपी अध्यक्ष पर निशाना

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं. अब प्रभु श्रीराम की कृपा बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस पार्टी पर है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर पलटवार किया है. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डॉ. बिंदल हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं. अब प्रभु श्रीराम की कृपा बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस पार्टी पर है. हाल ही में यह कृपा नगर निगम शिमला चुनाव में भी नजर आई है.

'बिंदल को अपना घर संभालने की जरूरत'

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल को कांग्रेस पार्टी की चिंता छोड़ अपनी पार्टी के बारे में विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो फाड़ हो चुकी है. डॉ. बिंदल को इस बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बारे में खुद विचार कर लेगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पार्टी और सरकार के मंत्री विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. डॉ. बिंदल को अपना घर संभालने की जरूरत है.

गौरतलब है कि डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर आपत्ति जाहिर की थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि हिमाचल प्रदेश 97 फ़ीसदी हिंदू आबादी वाला राज्य है, लेकिन वहां भी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर रही है. इस बयान पर डॉ. बिंदल ने आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान करार दिया था. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के इसी बयान पर अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है.

'हिमाचल के राजनीति पर कर्नाटक चुनाव का असर'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खुलकर ध्रुवीकरण की राजनीति नजर आई. कर्नाटक की राजनीति का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलता रहा. भले ही दोनों प्रदेशों की दूरी आपस में 2 हजार 500 किलोमीटर से ज्यादा हो, लेकिन सियासी बयानों ने दोनों राज्यों को एक जगह पर लाकर खड़ा कर दिया. 97 फ़ीसदी हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति तो संभव नहीं है. लेकिन, राजनीतिक दल अपनी सुविधा के मुताबिक ईश्वर पर अपना ज्यादा अधिकार जताने की कोशिश में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं? मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर कर दिया ऐसा पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget