एक्सप्लोरर

हिमाचल की कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? सामने आई वजह

Pratibha Singh News: हिमाचल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. सूत्रों के मुताबिक, प्रतिभा सिंह ने उपचुनाव पर फोकस करने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. लोकसभा चुनाव से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में प्रतिभा सिंह का नाम भी जुड़ गया है. इससे पहले अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, कमलनाथ जैसे बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं.

उपचुनाव पर फोकस करना चाहती हैं प्रतिभा सिंह- सूत्र

सूत्रों का कहना है कि हिमाचल में विधानसभा की छह सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है ताकि उपचुनाव पर फोकस कर सकें. प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के विधायक हैं और हिमाचल सरकार में मंत्री भी हैं. उन्होंने हिमाचल मंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार को असमंजस में डाल दिया था. हालांकि, बाद में वो मान गए और अपना इस्तीफा वापस ले लिया.

विधानसभा की छह सीटों पर होना है उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुईं छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 1 जून को होंगे. धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल एवं स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होंगे. ये सीटें छह बागी कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हो गई हैं. ये विधायक विधानसभा में कटौती प्रस्ताव और वित्त विधेयक (बजट) पर मतदान से दूर रहे थे. उन्हें विधानसभा में उपस्थित रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था. 

हिमाचल में 1 जून को ही लोकसभा का चुनाव

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला (एससी) के लिए 56 लाख 38 हजार 422 मतदाता सातवें चरण में 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 28 लाख 79 हजार 200 पुरुष, 27 लाख 59 हजार 187 महिला और 35 लैंगिक रूप से तीसरे वर्ग के वोटर्स हैं. 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में मंथन, ये नेता रेस में

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget