एक्सप्लोरर

Himachal News: पीएम मोदी कल हिमाचल को सौपेंगे Aiims, 2017 में रखी थी नींव, जानें- इसकी खासियत

Shimla News: अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे. इसके अलावा एम्स में 750 बिस्तर के साथ 18 मॉडर्न सर्जरी रूम भी होंगे. यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला हुआ है.

Shimla News:  पीएम मोदी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे. इसी दौरान पीएम बिलासपुर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि इस एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपए की  लागत से किया गया है. अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे. इसके अलावा एम्स में 750 बिस्तर के साथ 18 मॉडर्न सर्जरी रूम भी होंगे. यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला हुआ है.

देंगे 3,650 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक  इस दौरान पीएम मोदी 3,650 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को 11.30 बजे बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे, इस एम्स की आधारशिला पीएम मोदी ने  साल 2017 में रखी थी. एम्स का शिलान्यास करने के बाद   पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे. पीएम जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें पिंजोर से नालागढ़ के बीच 31 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाया जाना शामिल है. इसके अलावा पीएम अन्य परियोजनाओं की नीव भी रखेंगे.

सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे पीएम
पीएम मोदी बंदला में सराकरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे. इस कॉलेज से पनबिजली परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षित कामगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. बता दें कि हिमाचल पनबिजली परियोजनाओं में अग्रणी राज्यों में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहर महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 5-11 अक्टूबर तक होगा.

नालागढ़ में बनेगा चिकित्सा पार्क
पीएम मोदी नालागढ़ में चिकित्सा पार्क का भी शिलान्यास करेंगे. इस निर्माण में 350 करोड़ का खर्च आएगा. पीएमओ ने नकहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़ेंगे:

हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुल्लू की प्रसिद्ध रथ यात्रा में होंगे शामिल

Himachal News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सड़कें बनी गलियां, पार्किंग की जगह न होने से स्थानीय लोग जाम से परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget