एक्सप्लोरर

MC Shimla Elections: चंदा लेकर चुनाव लड़ रहे माकपा प्रत्याशी कपिल शर्मा, ऐसा करने की बताई यह खास वजह

Shimla: कपिल शर्मा ने बताया कि वह आम जनता से चुनाव लड़ने के लिए पैसा जुटा रहे हैं, तो वह आम जनता के लिए जवाबदेह होंगे. आम जनता कभी भी उनके पास आकर जवाबदेही तय कर सकती है.

MC Shimla Elections 2023: दो मई को नगर निगम शिमला की चुनाव हैं. इस बार नगर निगम समय चुनाव में 22 करोड़पति अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं करोड़पति प्रत्याशियों के बीच एक प्रत्याशी ऐसा भी है, जो चंदा मांगकर चुनाव लड़ रहा है. हम बात कर रहे हैं सांगटी वॉर्ड से माकपा प्रत्याशी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की. दरअसल, कपिल शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम.फिल की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और लोगों से चंदा लेकर अपना चुनाव लड़ रहे हैं. वे अपने जानकारों से चुनाव लड़ने के लिए पैसा जुटा रहे हैं. कपिल शर्मा छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की थी.

एक तरफ जहां मुख्य सियासी दलों के प्रत्याशी बड़े-बड़े हार्डिंग और स्टार कैंपेनर के सहारे चुनावी रण में हैं. वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा ही नहीं है. कपिल शर्मा अपने नजदीकी लोगों से पैसा जुटाकर चुनाव लड़ रहे हैं. पहाड़ी लोक गायक कपिल शर्मा ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वे जनता के हित के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए पूंजीपतियों से नहीं बल्कि आम लोगों से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे दो-चार बड़े पूंजीपतियों से पैसा जुटाएंगे, तो चुनाव जीतकर पूंजीपतियों के लिए ही काम करना पड़ेगा. अब जब वह आम जनता से चुनाव लड़ने के लिए पैसा जुटा रहे हैं, तो वह आम जनता के लिए जवाबदेह होंगे. आम जनता कभी भी उनके पास आकर जवाबदेही तय कर सकती है.

शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दे पर लड़ रहे हैं चुनाव
माकपा प्रत्याशी कपिल शर्मा ने कहा कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके इलाके में हाल ही में तीन निजी लाइब्रेरी खुली है. जहां बच्चों से पढ़ाई के लिए पैसा लिया जाता है. उन्होंने कहा कि वे इलाके में एक सरकारी लाइब्रेरी की शुरुआत करेंगे, जहां बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकेंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उनके वॉर्ड में कोई काम नहीं हुआ है. लोगों को साधारण बीपी और शुगर का साधारण टेस्ट कराने के लिए सीधा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वे इस सुविधा को वार्ड में ही उपलब्ध करवाएंगे, ताकि बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े. कपिल शर्मा ने कहा कि वे जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और इलाके में मूलभूत सुविधाओं की समस्या को खत्म करने की कोशिश करेंगे. कपिल शर्मा का चंदा इकट्ठा कर चुनाव लड़ना सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

यह भी पढ़ें : Himachal News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट करेगा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन, देशभर से शिमला में जुटेंगे 160 न्यायधीश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget