एक्सप्लोरर

'एक परिवार के लिए देश पर इमरजेंसी थोपा', कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साधा निशाना

Himachal News: इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर, किरेन रिजिजू ने शिमला में 'संविधान हत्या दिवस' मनाया. उन्होंने 1975 के आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा.

Kiren Rijiju Attack On Emergency: इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार संविधान हत्या दिवस मना रही है. इसी कड़ी में आज शिमला में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पौध रोपण, प्रेस वार्ता, मॉक पार्लियामेंट और संगोष्ठी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इमरजेंसी को देश के इतिहास में काला अध्याय करार दिया. 

किरण रिजिजू ने कहा कि इतिहास में ऐसा काला दिन फिर से न आए इसलिए इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं. 25 जून 1975 की रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाया था.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के लिए देश में इमरजेंसी थोपने का काम किया गया और मीडिया का गला घोंटा गया. लोकतंत्र के लिए भविष्य में ऐसा काला दिन दोबारा नहीं आना चाहिए. आम जनता को इमरजेंसी को भुलाया नहीं जाना चाहिए. इसके हर पहलू पर गहन चिंतन होना चाहिए. कुछ नेता इन दिनों हाथ में संविधान लेकर न्यायपालिका की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही देश पर इमरजेंसी थोपा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कुचलने का काम किया था. 

वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि वे हिमाचल के तीन दिन के प्रवास पर हैं इस दौरान जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का दौरा कर वहां करोड़ों रुपए की सौगातें देंगे. जनजातीय लाहौल स्पीति के इलाकों में खेल के क्षेत्र में युवाओं को सौगात देंगे और भविष्य में चंबा, सिरमौर, ऊना जिला में भी खेल संबंधित अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी.

'विकास के लिए राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत है'
कांग्रेस ने बॉर्डर में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य विकास नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद बॉर्डर में बेहतरीन रोड बनाने के साथ विकास का काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद कर रहा है आज मुख्यमंत्री सुक्खू से मिल कर सरकार से भी सहयोग की मांग की गई है, विकास के लिए राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत है. मुख्यमंत्री राजनीतिक मजबूरी के चलते केंद्र से मदद न मिलने की बात कह रहे हैं.

रिजिजू ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की जरूरत नहीं है इसलिए पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं. वक्फ संशोधन बिल पर किरेन रिजिजू ने कहा कि यह मुसलमानों के खिलाफ नहीं है. वक्फ के पास असीमित अधिकार होना गैर-संवैधानिक था. मोदी सरकार ने संशोधन कर जरूरी बदलाव करने का काम किया है जिससे मुस्लिम का भला होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget