एक्सप्लोरर

'कम से कम अब तो सच बोलें CM सुक्खू', किस बात पर भड़के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर? 

Himachal Politics: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को सच बोलने की सलाह दी है. 

Himachal Pradesh News: देश के दो महत्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच हिमाचल का भी खूब जिक्र हो रहा है. इससे पहले हरियाणा राज्य विधानसभा के चुनाव में भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों का खूब जिक्र आया.

भारतीय जनता पार्टी ने इन मुद्दों को भुनाने के बाद जीत हासिल की. कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की गारंटियों को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की गारंटियों पर हमलावर हैं.

PM मोदी का कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटियों को लेकर सवाल खड़ा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान दी जाने वाली गारंटियों को जनता के साथ धोखा करार दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पर पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पलटवार किया और हिमाचल प्रदेश में दी गई 10 में से पांच गारंटियों के पूरा होने का दावा किया. अब इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है. 

CM सुक्खू को जयराम ठाकुर की सलाह

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटियां आज झूठ साबित हुई हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सच बोलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हालात को बच्चा-बच्चा जानता है. ऐसे में अब तो मुख्यमंत्री को सच बोलना चाहिए. 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता को बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन गारंटियों को पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने 18 साल से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 देने का वादा किया था, लेकिन अब इसमें शर्त लगा दी गई है. राज्य की 25 हजार महिलाओं को भी 1 हजार 500 की सम्मान राशि नहीं दी जा रही है, बाकी सत्ता में आने से पहले हर महिला को बिना शर्त 1 हजार 500 रुपये देने का वादा किया गया था.

कांग्रेस की सरकार से आम जनता परेशान

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस 680 करोड़ रुपये के स्टार्ट अप फंड की बात कही जा रही है, उससे भी अब तक किसी युवा को फायदा नहीं मिला है. इसी तरह गाय और भैंस के दूध पर एमएसपी को लेकर भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चंद रुपये बढ़ाकर अब झूठ बोलने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को लेकर झूठ बोल रही है और इसी वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस की झूठी गारंटियों का जिक्र किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि आज राज्य में ऐसे हालात पैदा हो चुके हैं कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जब वक्त पर वेतन और पेंशन दी जाती है, तो उसके लिए मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ती है. नेता प्रतिपक्ष सियाराम ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां जनता परेशान हो रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए लिखा है,''कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल और नामुमकिन है. वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से ऐसे वादे करते रहते हैं, जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर पाते. अब वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं. आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य को देख लीजिए- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना. विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. उनकी तथाकथित गारंटियां अधूरी हैं, जो इन राज्यों के लोगों के साथ एक भयानक धोखा है. ऐसी राजनीति का शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं, जिन्हें न केवल इन वादों के लाभों से वंचित किया जाता है, बल्कि उनकी मौजूदा योजनाओं को भी कमजोर किया जाता है''

इसे भी पढ़ें: WATCH: दिवाली के अगले दिन 'पत्थरबाजी', घायल शख्स के रक्त से क्यों होता है मां भद्रकाली का तिलक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget