एक्सप्लोरर

WATCH: दिवाली के अगले दिन 'पत्थरबाजी', घायल शख्स के रक्त से क्यों होता है मां भद्रकाली का तिलक?

Himachal News: शिमला के धामी के हलोग इलाके में हर साल अनूठी परंपरा निभाई जाती है. इस मेले का आयोजन धामी की खुशहाली के लिए किया जाता है.

Himachal Pradesh News: देवभूमि हिमाचल प्रदेश की अद्वितीय परंपराओं के आगे हर कोई नतमस्तक है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर धामी में एक ऐसे ही परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. धामी के हलोग में सालों पहले शुरू हुई यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है.

धामी में हर साल दिवाली के अगले दिन पत्थर के मेले का आयोजन होता है. यहां तब तक दो गुट आपस में एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं, जब तक कोई घायल न हो जाए. इसके बाद घायल शख्स के रक्त से ही मां भद्रकाली का तिलक किया जाता है.

क्या है सालों पुरानी मान्यता?

मान्यता है कि राजाओं के दौर में धामी रियासत में स्थित भद्रकाली मंदिर में मानव बलि का रिवाज था. रियासत के राजा की मौत के बाद जब रानी ने सती होने का फैसला लिया, तो उन्होंने यहां होने वाली मानव बलि पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

इसके बाद एक भैंसे को लाकर उसका कान काटकर छोड़ दिया जाता था और माता भद्रकाली को सांकेतिक रूप से पशु बलि दी जाती थी. कहा जाता है कि माता द्वारा पशु बलि स्वीकार न करने पर इस पत्थर के मेले की शुरुआत हुई.

शिवम संजू राजपूत के रक्त से मां का तिलक 

दिवाली के एक दिन बाद शुक्रवार को इसी परंपरा का निर्वहन किया गया. कई देर तक दो गुटों के बीच जमकर पत्थर चले. पत्थरबाजी के दौरान शिवम संजू राजपूत नाम के लड़के के सिर पर जाकर पत्थर लगा. 30 साल के शिवम संजू के रक्त से मां भद्राकाली का तिलक किया गया. शिवम संजू राजपूत ने बताया कि वे बीते करीब आठ सालों से इस पत्थर के मेले में भाग लेने के लिए आ रहे हैं. माता भद्रकाली के आशीर्वाद से आज उनके सिर पर आकर यह पत्थर लगा. वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं. शिवम संजू का कहना है कि उन्हें पत्थर के मेले में बिलकुल भी डर नहीं लगता, क्योंकि उनके सब साथ मां का आशीर्वाद है.

खुशहाली के किया जाता है मेले का आयोजन 

सालों से इस अनूठी परंपरा को आगे बढ़ा रहे राज परिवार के सदस्य कंवर जगदीप सिंह के मुताबिक, इस मेले का आयोजन धामी की खुशहाली के लिए किया जाता है. इस मेले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. आज तक इस मेले में हिस्सा लेने वाले लोग पत्थर से चोट लगने की परवाह नहीं करते. इस पत्थर मेले में खून निकलने को लोग अपना सौभाग्य समझते हैं. किसी व्यक्ति के खून निकलने पर उसका तिलक मंदिर में किया जाता है. पत्थर का मेला इलाके की सुख शांति के लिए आयोजित किया जाता है.

सालों पुराना मेला कब हुआ शुरू?

सालों पहले यहां मानव बलि के बाद मां का तिलक किया जाता था, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव किया गया. हालांकि यह अनूठा पत्थर का मेला कब से मनाया जा रहा है, इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है. पत्थर मेले में बाहर से आया कोई भी व्यक्ति हिस्सा नहीं ले सकता है.

इस पत्थर मेले में सिर्फ दो ही टोलियां होती हैं. एक टोली में राजपरिवार, धगोई, तुनडू, कटेडू, जठौति और दूसरी तरफ से जमोगी टोली के लोग होते है. राज परिवार उत्तराधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में से किसी को भी पत्थर लगने के बाद हरी झंडी दिखाई जाती है. यह पत्थरबाजी को रोकने का संकेत होता है.

इसे भी पढ़ें: HRTC की मासिक कमाई में 12 फीसदी की बढ़ोतरी, दीपावली पर एक ही दिन में कमाए 2.72 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Goa Night Club fire Case: अग्निकांड के विलेन, बड़ा खुलासा...बड़ा एक्शन |ABP News | Khabar Gawah Hai
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
Diabetes Risk Foods: आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
Embed widget