एक्सप्लोरर

Himachal Politics: हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस को मानसिक रूप से दिवालिया बताया, कहा- 'धर्म विशेष के...'

Rajeev Bindal News: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने आतंकी संगठन हमास के इजराइल पर हमले की निंदा नहीं करने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा.

Israel-Hamas War: पूरी दुनिया की निगाहें इन दिनों इजराइल और फिलीस्तान स्थित आतंकी संगठन हमास के बीच चल रही लड़ाई पर है. भले ही यह लड़ाई भारत से दो दूर के देशों में लड़ी जा रही हो, लेकिन इसका असर भारतीय राजनीति में भरपूर नजर आ रहा है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजनीति में भी इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. हिमाचल बीजेपी (BJP) अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने इसे लेकर कांग्रेस (Congress) और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा.

राजीव बिंदल ने कहा कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस पूरी तरह मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है. कांग्रेस के नेताओं की ओर से आतंकी संगठन हमास के हमले की निंदा न करना, यह बताता है कि कांग्रेस धर्म विशेष के वोट लेने के लिए ऐसा कर रही है. उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन हमास ने इजरायल के लोगों पर बर्बरता पूर्ण हमला किया. वहां बच्चों को बेरहमी से मारा गया. महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ बलात्कार किया गया. इसके बावजूद कांग्रेस के नेताओं को इजरायल की ओर से किया गया जवाबी कार्रवाई गलत नजर आ रही है. यह बताता है कि कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है.

कांग्रेस नेताओं की मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में जिला सोलन के कसौली में हुए लिटरेचर फेस्टिवल में मणिशंकर अय्यर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है कि भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान से वार्ता करने के लिए कह रहे हैं. यह बताता है कि उनके नेताओं का मानसिक स्तर किस तरह का है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सदस्य उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर सवाल खड़े किए. इस पर भी कांग्रेस के नेताओं ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की, जबकि सभी जानते हैं कि यह देश भी सनातन है.

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘देश परिवार से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget